Home Featured कीर्ति के भाजपा पर टिपण्णी से आगबबूला हुए गोपालजी ठाकुर, जमकर किया पलटवार।
February 19, 2019

कीर्ति के भाजपा पर टिपण्णी से आगबबूला हुए गोपालजी ठाकुर, जमकर किया पलटवार।

देखिये पूरा वीडियो भी।

दरभंगा : सांसद कीर्ति आजाद के आरोपों पर पलटवार करने में भाजपा पीछे नहीं रही और उन्हें भाजपा के इतिहास का आइना दिखाया। कीर्ति आजाद जे भाजपा में संगठन नाम की चीज न होने की बात और भाजपा के 80% कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के उनके साथ होने की बात पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने आगबबूला होते हुए पलटवार करते हुए कहा कि कीर्ति को दरभंगा के राजनीतिक इतिहास की जानकारी ही नहीं है, क्योंकि वे दिल्ली से यहां पर लाये गये थे। उन्होंने कहा कि जब वे 15 साल तक सांसद रहे हैं, तो उन्हें यह ज्ञान जरूर रहना चाहिए कि जनसंघकाल से ही दरभंगा में भाजपा का बर्चस्व है। सुरेन्द्र झा सुमन यहां से विधायक और सांसद दोनों रह चुके हैं। शिवनाथ वर्मा विधायक रहे हैं, इसके अलावा तेज नारायण राउत, दुर्गादास राठोर, अनिरूद्ध झा यहां से विधायक रहे हैं और इनलोगों ने यहां पार्टी को सिचा, जबकि कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की पार्टी है। कीर्ति ने कांग्रेस में योगदान कर भाजपा के पीठ में छूड़ा घोपा है और इसका जबाव चुनावी मैदान में जनता देगी और उनकी जमानत जप्त होगी। भाजपा उपाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कीर्ति को आइना दिखाते हुए कहा कि जिस राहुल को कीर्ति पप्पू कहते थे और आज उनकी डूबती नैया को चप्पू थामने गये हैं। उनका पूर्व और वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जमानत पर बाहर हैं और उनका गठबंधन में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चारा चोरी के आरोप में जेल में है। बाकी परिवार ईडी के जांच के घेरे में है। ऐसे में कीर्ति को भ्रष्टाचार मुक्त पार्टी नजर आ रहा है, यह उनका नजरिया है।

Share

Check Also

उड़ान योजना से बाहर हुआ दरभंगा एयरपोर्ट, सपाइसजेट का एकाधिकार खत्म।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 26 सितंबर को प्रस्तावित दरभंगा एयरपोर्ट के नए ट…