Home Featured बालिकागृह कांड की चार गवाह सहित सात लड़कियां भागी, छह दरभंगा के सकतपुर थानाक्षेत्र से बरामद।
February 24, 2019

बालिकागृह कांड की चार गवाह सहित सात लड़कियां भागी, छह दरभंगा के सकतपुर थानाक्षेत्र से बरामद।

देखिये वीडियो भी।

 

दरभंगा: मोकामा के नजारथ शेल्टर होम से शनिवार की सुबह करीब तीन बजे फरार हुई सागत में से छह लड़कियों को रात के करीब दस बजे दरभंगा जिले के सकतपुर थानाक्षेत्र के एक गांव से बरामद कर लिया। इस फरार होने वाली सात लड़कियों में चार मुजफ्फरपुर बालिकागृह कांड की गवाह होने की सूचना भी मिल रही। लड़कियों की बरामदगी के सम्बंध में बेनीपुर के एसडीपीओ उमेश्वर चौधरी ने बताया कि बरामद सभी लड़कियां गाँव के ही एक लड़की के साथ आयी थी और सभी एक ही घर से बरामद हुई। उक्त लड़की भी किसी मामले में शेल्टर होम में थीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोकामा में नाजरेथ अस्पताल के एनजीओ द्वारा संचालित बालिका सुधार गृह से सात लड़कियां शुक्रवार की देर रात करीब 3 बजे फरार हो गईं। इन सात लड़कियों में चार मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की गवाह हैं। इन्हें पांच माह पहले यहां लाया गया था। अन्य तीन लड़कियां गाय घाट स्थित निशांत सुधार गृह से 15 दिन पहले यहां आई थीं। उनकी उम्र 16 से 22 साल के बीच है। ये लड़कियां भाग गईं या भगा दी गईं, यह तो जांच के बाद खुलासा होगा। लेकिन, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 16 घंटे बाद दरभंगा से छह लड़कियों को बरामद कर लिया।
इनमें तीन मुजफ्फरपुर शेल्टर होम और तीन गायघाट की है। एक लापता लड़की बंगाल के दिनाजपुर की रहने वाली है। उसे लाने को पुलिस रवाना हो चुकी है। वह भी मुजफ्फरपुर शेल्टर होम से मोकामा लाई गई थी। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मामले की जांच जोनल आईजी सुनील कुमार को सौंपी गई है। शनिवार की रात करीब 7 बजे सकतपुर थाना क्षेत्र से छह लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। एक मुख्य गवाह बनी लड़की के साथ उसके गांव पांच अन्य लड़की पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, नाजरेथ प्रबंधन ने बताया कि ये सभी लड़कियां बाथरूम की खिड़की का ग्रिल काटकर फरार हुई हैं। सूचना मिलने के बाद डीआईजी, डीएम, एसएसपी ने वहां पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने एक गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। डीएम कुमार रवि ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। दरभंगा में बरामद सभी छह लड़कियों को फिलहाल महिला थाने में रखा गया है। पटना पुलिस की टीम भी पहुंच चुकी है।

Share

Check Also

उड़ान योजना से बाहर हुआ दरभंगा एयरपोर्ट, सपाइसजेट का एकाधिकार खत्म।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 26 सितंबर को प्रस्तावित दरभंगा एयरपोर्ट के नए ट…