Home Featured सामाजिक समरसता का अनुकरणीय संदेश दे गया देवहर समुदाय द्वारा आयोजित होली मिलन।
March 19, 2019

सामाजिक समरसता का अनुकरणीय संदेश दे गया देवहर समुदाय द्वारा आयोजित होली मिलन।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी।

दरभंगा: वैसे तो बहुत से राजनीतिक, सामाजिक एवं जातिगत संगठनों द्वारा जगह जगह होली मिलन समारोह मनाया जा रहा है। परंतु मंगलवार को शहर के पंडासराय में देवहर समुदाय के नेता कुमार गौरव के नेतृत्व में आयोजित होली मिलन अपने आप एक अनोखा मिशाल पेश कर गया। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह थी कि देवहर जाति के द्वारा आयोजित भले था, पर इस आयोजन में पहुँचे आगन्तुक सभी समुदाय से थे और सभी समुदाय के लोगो को सम्मान पूर्वक मंच पर भी जगह मिला। चुनावी राजनीति में जहां जातिगत विद्वेष का शिकार समाज होते जा रहा है, वहां इस आयोजन ने सामाजिक प्रेम और भाईचारे का संदेश भी दिया। कुमार गौरव के नेतृत्व में देवहर समुदाय ने अपनी पीड़ा और उपेक्षा को तो सामने रखा पर इसे सामने रखने में सामाजिक समरसता को बनाये रखते सभी समुदाय का दिल जीत कर सहयोग के साथ आगे बढ़ने का भी संदेश दे दिया। निश्चित रूप से यह संदेश समाज के सभी जातिगत संगठनों के लिए एक अनुकरणीय संदेश साबित हो सकता है।
देवहर समुदाय विकास समिति के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुमार गौरव के अध्यक्षता में मंगलवार को होली मिलन समारोह शहर के पंडासराय में धूमधाम से मनाया गया। उक्त होली मिलन समारोह में विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मुरारी मोहन झा, मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, राजद के प्रदेश सचिव रामबाबू चौपाल, आरएलडी के जिला अध्यक्ष देव कांत राय,भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष भोला पासवान, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी,भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मणिकांत झा, भाजपा नेता सुमित झा समेत कई राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ता व देवहर समुदाय के प्रतिनिधि एवं आम जनता ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा होली मनाया। मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार चौधरी ने कहा कि होली एक दूसरे को जोड़ने का पर्व है। यह भाईचारा एवं एकता का पर्व है। वहीं मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि देवहर जाति और ब्राह्मण जाति में काफी समानता है। दोनों का सामाजिक रीति रिवाज काफी मिलता-जुलता है।उन्होंने कहा कि देवहर समुदाय के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुमार गौरव का समाज को राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक पहचान दिलाने का कदम सराहनीय है। वहीं अपने अध्यक्षीय भाषण में युवा अध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने कहा की होली समाज को जोड़ने का पर्व है। होली में हम सभी आपसी मनमुटाव को मिटाकर एकता का मिसाल बने। उन्होंने कहा कि होलिका दहन से हम समाज में व्याप्त बुराईयों का दहन करते हैं। अब समय आ चुका है हम सभी इस होली मिलन के माध्यम से सामाजिक सौहार्द व एकता का मिसाल बने। मौके पर
अध्यक्ष कृष्ण कुमार लाल देव, गोपाल लाल देव, सत्यनारायण लाल देव, महानंद कुमार देव, तरुण लालदेव, मनोज लाल देव, अशोक कुमार देव, संजय लाल देव, राजेश कुमार देव,राकेश कुमार,शुभकांत लाल देव, विनोद कुमार लाल देव,मणिकांत लाल देव, गौतम लाल देव, हरेराम लाल देव, सुमन लाल देव, बैजू लाल अधिवक्ता उदय लाल देव, प्रवक्ता विजय कुमार देव, महेश लाल देव, सत्य नारायण लाल देव, राजेश लाल देव, चंदेश्वरम, लक्ष्मेश्वरम, रंजीत लाल देव, राकेश कुमार, फुल कुमार लालदेव, सरवन, मनोज, चंदन के साथ समुदाय के आदि लोगों ने भी भाग लिया।

Share

Check Also

उड़ान योजना से बाहर हुआ दरभंगा एयरपोर्ट, सपाइसजेट का एकाधिकार खत्म।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 26 सितंबर को प्रस्तावित दरभंगा एयरपोर्ट के नए ट…