Home Featured तो क्या पति का दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग बना सारिका की मौत का कारण!
March 22, 2019

तो क्या पति का दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग बना सारिका की मौत का कारण!

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी।
दरभंगा: सारिका साह हत्याकांड के दो दिन बीत जाने पर भी कुछ ठोस नतीजा निकलता नही दिख रहा है। हत्या का तात्कालिक कारण सारिका के पति सुरेश पूर्वे का दूसरी महिला के साथ प्रेम प्रसंग होना बताया गया जिस कारण पति ने ही सारिका को रास्ते से हटाने केलिए उसकी हत्या कर दी।
अब जब मामले में दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग की बात आ रही है और सुरेश पूर्वे पुलिस की नजर में फरार बताया जा रहा है तो निश्चित रूप से उक्त दूसरी महिला तक पहुंच कर पुलिस मामले के उदभेदन में अहम भूमिका निभा सकती है। परंतु सबकुछ पुलिस अनुसंधान की दिशा और मंशा पर निर्भर करता है। और ऐसे मामलों में पुलिस की कार्यशैली की गतिशीलता जगजाहिर रही है।
बताते चलें कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बालूघाट मोहल्ले में राधा रानी मध्य विद्यालय के पास रहने वाली सारिका साह (35) की 20 मार्च की रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। महिला के मायके वालों ने उसके पति सुरेश पूर्वे पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
महिला की मौत की सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह दल-बल के साथ जांच के लिए बालूघाट पहुंचे। सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने भी मौके पर तहकीकात की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के भाई अभिषेक कुमार के बयान पर उसके पति सुरेश पूर्वे के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
सुरेश फरार बताया जा रहा है। पुलिस को जांच आगे बढ़ाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सारिका साह देवघर निवासी विजय साह की पुत्री थी। वर्ष 2003 में सुरेश पूर्वे से उसकी शादी हुई थी। उसकी एक 11 साल की बेटी और सात साल का बेटा है।
एफआईआर में मृतका के भाई अभिषेक कुमार ने कहा है कि वह देवघर में एमआरटी चौक के पास रहते हैं। उनकी बड़ी बहन आरती पूर्वे ने 20 मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे फोन पर बताया था कि छोटी बहन सारिका की हत्या गला दबाकर उसके पति सुरेश साह ने कर दी है। यह सुनकर वे रात की ट्रेन पकड़कर अपने माता-पिता के साथ 21 मार्च की सुबह दरभंगा पहुंचे। बहन की ससुराल पहुंचने पर उसके शव को ध्यान से देखने पर पाया कि उसके गले पर खरोच के निशान थे। अभिषेक ने एफआईआर में कहा है कि उसके बहनोई सुरेश पूर्वे का एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से उनकी बहन सारिका को रास्ते से हटाने के लिए उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। विवि थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।

Share

Check Also

उड़ान योजना से बाहर हुआ दरभंगा एयरपोर्ट, सपाइसजेट का एकाधिकार खत्म।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 26 सितंबर को प्रस्तावित दरभंगा एयरपोर्ट के नए ट…