Home Featured उघरा में आयोजित हुई ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक, विनोदकान्त झा बने कार्यकारी पंचायत अध्यक्ष।
November 10, 2019

उघरा में आयोजित हुई ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक, विनोदकान्त झा बने कार्यकारी पंचायत अध्यक्ष।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की बैठक रविवार को बहादुरपुर प्रखंड के उघरा में आयोजित हुई। गांव के उग्रनाथ महादेव मंदिर परिसर में पूर्व उपप्रमुख देव कुमार झा के संयोजन में आयोजित बैठक में गाँव के दर्जनों ब्राह्मण बुद्धिजीवी उपस्थित हुए। बैठक की शुरुआत करने से पूर्व सर्वप्रथम सबों ने गायत्री मंत्र के उच्चारण एवं जय परशुराम का उद्घोषण किया।
एसबीएआई के सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक विद्यासागर झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने उपस्थित लोगों को फेडरेशन के कार्यों एवं उद्देश्यों के विषय मे विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के संयोजक देवकुमार झा ने कहा कि फेडरेशन का मुख्य लक्ष्य अपने समाज के लोगों के बीच जागरूकता पैदा करके समाज को संगठित करना है। संगठन में ही शक्ति है। राजनीतिक दलों से उपेक्षित ब्राह्मण समाज के बुद्धिजीवियों को आगे आकर समाज को संगठित करना होगा ताकि समाज मे जरूरत के वक्त एक दूसरे के मदद की भावना विकसित हो सके। अपने बच्चों में शिक्षा के साथ साथ उच्च संस्कार देने की भी जरूरत है ताकि हमारी अगली पीढ़ी समाज की गरिमा को बना सके।
बैठक में सर्वसम्मति से विनोकान्त का फेडरेशन के उघरा पंचायत का कार्यकारी अध्यक्ष के रूप चयन किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा, अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी, प्रो0 फूलबाबू टेक्टरिया, सुदिष्ट चन्द्र झा, शिवचन्द्र झा, प्रकाश झा आदि ने भी अपने विचार रखे।

Share

Check Also

उड़ान योजना से बाहर हुआ दरभंगा एयरपोर्ट, सपाइसजेट का एकाधिकार खत्म।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 26 सितंबर को प्रस्तावित दरभंगा एयरपोर्ट के नए ट…