Home Featured जनवरी में शुरू होगा ओवरब्रिज का निर्माण और मार्च से उड़ान: गोपालजी ठाकुर।
November 12, 2019

जनवरी में शुरू होगा ओवरब्रिज का निर्माण और मार्च से उड़ान: गोपालजी ठाकुर।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: आखिरकार लगातार सवालों के बाद दरभंगा में कार्यों की समय सीमा तय कर दी है दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने। दरभंगा से प्रस्तावित उड़ान योजना के तहत एयरपोर्ट से जहाजों का उड़ना मार्च से शुरू हो जाएगा। साथ आठ सालों से लगातार प्रक्रियाधीन शहर के आठ प्रस्तावित ओवरब्रिजों का निर्माण जनवरी में शुरू हो जाएगा।
उपरोक्त समय सीमा मिथिला विभूति पर्व विद्यापति समारोह के अंतिम दिन मंगलवार की देर शाम पहुँचे दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर ने अपने संबोधन में तय की। आयोजकों द्वारा परम्परागत तरीके से उनका स्वागत किया है।
श्री ठाकुर ने कहा कि लोगो ने उन्हें वोट दिया है तो विश्वास भी रखें। वे चौबीस घण्टा दरभंगा से दिल्ली तक जनता की सेवा केलिए तत्पर हैं। एम्स दरभंगा में ही बनेगा, इसके सदन के अंदर से लेकर बाहर तक वे प्रयासरत हैं। उनके कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कह दिया कि एम्स दरभंगा में ही बनेगा तो अब इसमें कोई शक नही रह जाता है। हालांकि एम्स पर कोई समय सीमा नही बतायी उन्होंने।
बाढ़ से स्थायी निदान केलिए जलशक्ति मंत्री अगले हफ्ते ही नेपाल जा रहे हैं और जल्द दरभंगा सहित मिथिलांचल को बाढ़ एवं सुखाड़ से भी राहत मिलेगा।
दरभंगा एयरपोर्ट पर दिए गए तारीखों पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि भले मार्च के बदले अप्रैल हो जाय, पर वे इस मंच से अगले वर्ष मार्च की समयसीमा तय कर के जा रहे हैं। एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो जाएगी।
सकरी-हसनपुर रेललाइन की बाधा इसी वर्ष दिसंबर में दूर हो जाएगी। साथ ही शहर के जाम से हलकान हालत को महसूस करते हुए उन्होंने कहा कि यहां जाम वर्षों से एक बड़ी समस्या है। इसकेलिए शहर के प्रस्तावित आठ रेल ओवरब्रिजों के निर्माण में अब देर नही होगा। इसकेलिए वे हाल ही मुख्यमंत्री से मिले और स्पष्ट लहजों में कहा कि केंद्र सरकार ने पुल निर्माण निगम लिमिटेड को पैसा उपलब्ध करवा दिया है तो अब विलम्ब क्यों। मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव को निर्देश तुरंत निर्माण कार्य शुरू करवाने का निर्देश दिया और कहा कि गोपालजी मानने वाले नही हैं। ओवरब्रिज का कार्य सबसे पहले दरभंगा में शुरू कराएं।
श्री ठाकुर ने कहा इसी वर्ष दिसम्बर अंत तक या अगले वर्ष जनवरी में ओवरब्रिजों का निर्माण हर हाल में शुरू हो जाएगा।

Share

Check Also

उड़ान योजना से बाहर हुआ दरभंगा एयरपोर्ट, सपाइसजेट का एकाधिकार खत्म।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 26 सितंबर को प्रस्तावित दरभंगा एयरपोर्ट के नए ट…