Home Featured युवा संवाद कार्यक्रम केलिए चल रही तैयारियों का भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण।
September 4, 2021

युवा संवाद कार्यक्रम केलिए चल रही तैयारियों का भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण।

दरभंगा: आगामी 6 सितंबर को कमतौल अवस्थित जेएम उच्च विद्यालय के प्रांगण में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस युवा संवाद कार्यक्रम के सफलता हेतु भाजयुमो जिला अध्यक्ष बालेन्दु झा के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने किया स्थल निरीक्षण कर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल के साथ साथ अन्य कई विषयों पर चर्चा की गई और विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई।

इस संबंध में बताते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बालेन्दु झा ने बताया कि 6 सितंबर को होने वाले युवा संवाद कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को बिहार सरकार के गणमान्य मंत्रियों के द्वारा मार्गदर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।

निरीक्षण के दौरान भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह,कमतौल मंडल अध्यक्ष राम सुदिष्ट बैठा, जाले मंडल अध्यक्ष बिपिन पाठक, भाजपा युवा मोर्चा कमतौल मंडल अध्यक्ष रघुनन्दन ठाकुर, जाले अध्यक्ष अविनाश कश्यप, महामंत्री धीरेंद्र, विधानसभा कोषाध्यक्ष संजय सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह, प्रवक्ता परमेश्वर मिश्रा, सदस्य सुमित कुमार, पप्पू ठाकुर, सब्बू सिंह, रूपेश सिंह, महिला मोर्चा जिला महामंत्री वीना मिश्रा तथा अन्य कई भाजपाई शामिल हुए ।

Share

Check Also

पूजा में जुटे भीड़ को बाइक सवार ने रौंदा, एक की मौत।

दरभंगा: विशनपुर थाना क्षेत्र के तारालाही-सिमरी सड़क स्थित लखनसार पोखर के पास रविवार की रात…