Home Featured कौशल किशोर कर्ण बने भारतीय मतदाता संघ नामक संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष।
September 9, 2021

कौशल किशोर कर्ण बने भारतीय मतदाता संघ नामक संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष।

दरभंगा: शहर के बाकरगंज लहेरियासराय निवासी कौशल किशोर कर्ण को एक।रजिस्टर्ड संस्था भारतीय मतदाता संघ(रजि.) का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

उक्त जानकारी संस्था के प्रदेश अध्यक्ष बिभूति भूषण ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष के लिए इन्हें भारतीय मतदाता संघ के बिहार इकाई का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।यह जल्द ही अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करेंगे और पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को उनके अधिकार, कर्तव्य तथा दायित्व के प्रति जागरूक करके पूरे राज्य के लोगों को अपने कीमती वोट के जरिए स्वच्छ और ईमानदार पंचायत प्रतिनिधि का चुनाव करने के लिए प्रेरित करेंगे। उनके मनोनयन से संगठन को बहुत अधिक मजबूती मिलेगी।

नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कर्ण ने बताया कि वर्तमान समय में भारतीय मतदाता संघ पूरे देश के 19 राज्यों में मतदाता जागरूकता को लेकर कार्य कर रही है और बिहार में भी बहुत जल्द एक मजबूत टीम तैयार की जाएगी। ताकि पंचायत चुनाव के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य के लोग सजग होकर अपने मत का मूल्य समझते हुए विकास की सबसे मजबूत इकाई ग्राम सरकार के संचालन करने वाले मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंच,वार्ड सदस्य और पंच का चुनाव सही तरीके से कर सकें। इनके मनोनयन पर बधाई देने वालों में भवन मिश्रा,संतोष दत्त झा, लक्ष्मण कुमार, मोहन चन्द्रवंशी, अमर कुमार मिश्रा,।राजीव कुमार झा,।राजा कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल हैं।

Share

Check Also

पूजा में जुटे भीड़ को बाइक सवार ने रौंदा, एक की मौत।

दरभंगा: विशनपुर थाना क्षेत्र के तारालाही-सिमरी सड़क स्थित लखनसार पोखर के पास रविवार की रात…