Home Featured आश्वासन पर नही माने आंदोलनकारी, कहा – सहायता राशि भेजने के बाद ही समाप्त होगा अनशन।
September 9, 2021

आश्वासन पर नही माने आंदोलनकारी, कहा – सहायता राशि भेजने के बाद ही समाप्त होगा अनशन।

दरभंगा: जिले के गौड़ाबौराम प्रखंड मुख्यालय पर पूरे प्रखंड को बाढ़ग्रस्त घोषित करके बाढ़ राहत की मांग को लेकर वामपंथी दलों द्वारा जारी अनशन गुरुवार को भी नही टूटा।

माले नेता रोहित सिंह ने कहा कि सभी बाढ़ पीड़ितों के खाते में बाढ़ सहायता राशि भेजने के बाद ही भूख हड़ताल समाप्त होगा।

उन्होंने बताया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी के साथ आंदोलनकारियों की वार्ता हुई। वार्ता में अंचलाधिकारी ने कहा कि उन्हें ऊपर से सभी बाढ़ पीड़ितों को राहत मुहैया कराने का निर्देश प्राप्त हो गया है। जल्द सभी को राहत मुहैया कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने आंदोलनकारियों से भूख हड़ताल को समाप्त करने का आग्रह किया।

परंतु उनके आग्रह पर आंदोलनकारी पीछे नही हटे। आंदोलनकारियों की ओर से स्पष्ट कहा गया कि खाता में राशि भेजना शुरू होने पर ही भूख हड़ताल को खत्म करेंगे।

इस बात पर दोनों पदाधिकारियों ने कहा की राशि जाने में दो-तीन दिन का समय लग सकता है। हम आंदोलनकारियों ने अपने पूर्व निर्णय से तथा जनता से किए बादा व संकल्प से अवगत कराते हुए साफ कहा कि जब तक राशि नहीं जाती है तब तक आंदोलन व भूख हड़ताल जारी रहेगा।

आंदोलन के आगामी रणनीति की जानकारी देते हुए रोहित सिंह नर बताया कि आगामी 10 सितंबर को स्थानीय विधायक व स्थानीय सांसद तथा बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन होगा। इसके बाद 11 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय पर बाढ़ पीड़ितों का जन अदालत लगेगा। जन अदालत के फैसला से आगे की रणनीति तय होगी।

Share

Check Also

पूजा में जुटे भीड़ को बाइक सवार ने रौंदा, एक की मौत।

दरभंगा: विशनपुर थाना क्षेत्र के तारालाही-सिमरी सड़क स्थित लखनसार पोखर के पास रविवार की रात…