Home Featured जानलेवा हमले में चाकू के वार से घायल महिला का थाना में नही दर्ज हुआ एफआईआर!
July 25, 2022

जानलेवा हमले में चाकू के वार से घायल महिला का थाना में नही दर्ज हुआ एफआईआर!

दरभंगा: यूं तो जिले के थानो की मनमानी की खबर कोई नयी है। एफआईआर लेने में टालमटोल की शिकायतें कोई नयी नही है। पर हाल के दिनों में गम्भीर मामलों में भी पुलिस की कारवाई नही होने की शिकायतें भी बढ़ी हैं। ताजा मामले में बहेडी थाना पर चाकू के वार से घायल महिला का भी एफआईआर नही दर्ज करने का गम्भीर आरोप लगा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बहेडी थानाक्षेत्र के रजवारा गांव में सुनर सिंह की पत्नी रामफूल देवी का रविवार को पानी बहाने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो गया। इस विवाद में पड़ोसी ने रामफूल देवी पर जानलेवा हमला करते हुए चाकू से वार कर दिया। एक वार रामफूल देवी के हाथ पर लगा, फिर दूसरा वार उसके सिर पर लगा। उस समय रामफूल देवी के घर मे कोई नही था। हल्ला सुनकर दौड़े आसपास के लोगो मे अचेत पड़े रामफूल देवी को अस्पताल पहुंचाया, जहां गम्भीर स्थिति में उसका इलाज चल रहा है।

Advertisement

घायल रामफूल देवी के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने बहेड़ी थाना गए तो प्राथमिकी दर्ज नही की गयी। उन्हें कहा गया कि वे पहले मामले की जांच करेंगे, फिर एफआईआर दर्ज करेंगे।

परिजनों ने कहा कि थाना के बगल में अवस्थित बहेडी स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत रहने के बाबजूद सोमवार को बहिनथाना द्वारा घायल रामफूल देवी का फर्द बयान लेने तक पुलिस नही आयी।

इस गम्भीर आरोप के बाद बड़ा सवाल यह उठता है कि गंभीर मामलों में भी एफआईआर दर्ज नही करने की खुली हिम्मत आखिरकार थानाध्यक्ष के अंदर आती कहाँ से है! क्या उनमे वरीय अधिकारियों तक शिकायत पहुंचने कर कारवाई का भय नहीं है! फिलहाल थानाध्यक्ष की हिम्मत देखकर तो यही प्रतीत होता है कि वे कुछ भी कर लें, वरीय अधिकारी उनपर कारवाई नही करेंगे।

Share

Check Also

शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

दरभंगा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन के आदेशानुसार लोकसभा आम निर्वाचन-…