Home Featured कोचिंग पढ़कर लौट रही छात्रा से छेड़खानी, तीन मनचले गिरफ्तार।
December 30, 2023

कोचिंग पढ़कर लौट रही छात्रा से छेड़खानी, तीन मनचले गिरफ्तार।

दरभंगा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में कोचिंग पढ़कर लौट रही छात्रा के साथ मनचले युवकों द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिंहवाड़ा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

पैगंबरपुर में नाबालिग के साथ हुई छेड़खानी मामले में लड़की की मां ने पांच युवकों के खिलाफ सिंहवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। तीन आरोपी पैगंबरपुर के जहांगीर, इम्तेयाज और शमशीद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य फरार नामजद अभियुक्त आमीन और उजाले की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Advertisement

बताया गया है कि लड़की कोचिंग से घर लौट रही थी। इसी बीच मनचलों ने लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। जैसे-तैसे विरोध कर लड़की वहां से अपने घर भागकर पहुंची और अपने माता-पिता को घटना के संबंध में बताया। घटना की जानकारी जब लड़की की मां को मिली तो वह आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत करने गई।

Advertisement

इसी बीच एक अन्य युवक को देख लड़की ने मां को बताया कि वह भी छेड़खानी में शामिल था। इस बात पर युवक ने लड़की की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने गई लड़की की मां के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान हुए हो हल्ला देखकर मौके पर कई ग्रामीण जमा हो गए। लोगों ने मामला को शांत कराया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है। फरार दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Advertisement
Share

Check Also

नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय: चिराग पासवान।

दरभंगा: वर्तमान सांसद सह एनडीए के लोकसभा प्रत्याशी गोपालजी ठाकुर के पक्ष मे लोजपा (रा) के …