Home Featured पुलिस की तत्परता से चार घंटे के भीतर अपहर्ता सहित अपहृत बरामद, सिटी एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।
January 10, 2024

पुलिस की तत्परता से चार घंटे के भीतर अपहर्ता सहित अपहृत बरामद, सिटी एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।

देखिये वीडियो भी

दरभंगा: पतोर ओपी क्षेत्र के खैरा गांव के रामस्वरूप महतो के पुत्र विवेक महतो उर्फ विकास कुमार महतो के अपहरण मामले में पुलिस ने दो अपहरण कर्ताओं को गिरफ्तार किया है। वह बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही गांव का रहने वाला राकेश कुमार यादव व राजा कुमार ठाकुर बताए जाते हैं। बता दें कि अपहॄत युवक को पुलिस ने सूचना मिलने के चार घंटे बाद ही बरामद करलिया था।

Advertisement

इस बात की जानकारी देते हुए सिटी एसपी सागर कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि विवेक नौ जनवरी की शाम अपने साथी भैरव सदा व प्रमोद सदा के साथ बाइक से खैरा गांव से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में खैरा मनहर पुल के पास स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। जिसमें खैरा गांव का रहने वाला छोटे मुरारी सिंह, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालही गांव का रहने वाला राजा कुमार ठाकुर, राकेश कुमार यादव, गोलू साहू व लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज का रहने वाला शंकर सहनी शामिल है। सिटी एसपी ने बताया कि विवेक को इन लोगों के द्वारा सबसे पहले रोका गया। उसके बाद लाठी से मारपीट करते हुए विवेक के दोनों साथी को सड़क पर गिरा दिया तथा विवेक को स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठा लिया। स्कॉर्पियो में सवार छोटे मुरारी सिंह ने विवेक से कहा कि 5 लाख रूपये दो तो तुम्हारा जान बख्श देंगे। इस पर विवेक ने कहा कि उनके पास रूपये नहीं है। एटीएम से पैसा निकाल कर दे सकता हूं।

इस बात पर सभी आरोपी विवेक को लेकर लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडा सराय होते हुए जा रहे थे। सिटी एसपी ने बताया कि जैसे ही विवेक का अपहरण किया गया उनके परिजनों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। एसएसपी के द्वारा सभी थाना को वायरलेस कर दिया गया और उनके नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया। पुलिस ने टेक्निकल सेल टीम की मदद से पंडासराय के पास स्कॉर्पियो को जप्त किया। जिसमें अपहृत विवेक के अलावा दो आरोपित बैठे हुए थे। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement
Share

Check Also

वीणा वाटिका के निर्माण में सुरक्षा, सुविधा और सुंदरता तीनों क्षेत्र को प्राथमिकता : केके ठाकुर।

दरभंगा: दिल्ली मोड़ स्थित उत्तर बिहार के सबसे बड़े निर्माणाधीन टाउनशिप वीणा वाटिका में केक…