Home Featured तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने बच्ची को कुचला, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।
January 12, 2024

तेज रफ्तार स्कोर्पियो ने बच्ची को कुचला, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम।

दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के सिसौनी मोड़ के पास स्कूल जा रही 11वर्षीय बच्ची मनीषा कुमारी की तेज रफ्तार से जा रही स्कार्पियो की टक्कर लगने से मौत गई है। स्कोर्पियो चालक बच्ची को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही बिरौल थाना पुलिस सड़क जाम खुलवाने की कोशिश में लग गई।

Advertisement

घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर से स्कूल जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही स्कार्पियो गाड़ी उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गई। इसके बाद स्थानीय लोग बच्ची को उठाकर स्थानीय पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बच्ची की मां और दादी का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। मनीषा कुमारी तीसरी कक्षा में पढ़ती थी।

बताया जा रहा है कि गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य सड़क बिरौल बेनीपुर सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। सूचना पर सीओ और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

Advertisement

मृतका का नाम मनीषा कुमारी उर्फ खुशी है। वह स्थानीय बलबीर पासवान की पुत्री थी। उसका स्कूल मोहल्ले में ही है। सुबह करीब साढ़े सात बजे वह विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान उल्टी दिशा से आ रहे वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले के शांत कराया। अंचल अधिकारी विमल कुमार कारण, बिरौल थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा, अन्य अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कई घंटों तक लोगों को समझाया, जिसके बाद सड़क से जाम हटा और यातायात बहाल हुआ।

बिरौल थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि स्थानीय लोगों को समझा बुझाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है। वहीं, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share

Check Also

नशे में धुत्त ड्राइवर ने ट्रैक्टर की ठोकर बिजली के चार पोल को किया क्षतिग्रस्त।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: गुरुवार की रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ठोकर मारकर बिजली के चार…