Home Featured शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, एफआईआर दर्ज।
January 13, 2024

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, एफआईआर दर्ज।

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर उसने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

Advertisement

इसमें उसने कहा है कि अप्रैल 2023 में वह बाजार से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक से जाते हुए अबजल ने उसे देखा। अबजल ने कहा कि मेरी बाइक पर बैठ जाओ। बहुत जिद करने के बाद मैं अबजल की बाइक पर बैठ गई। उसके बाद अबजल मुझे घर पर उतारने के बदले अपने घर ले गया। वहां पर मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद अबजल ने उसके साथ शादी करने का वादा किया। फिर शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हो गई तब अबजल हैदराबाद चला गया।

Advertisement

उसके बाद उसने सारी घटनाक्रम की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। जब उनके परिवार वाले अबजल के माता-पिता से इस बात के बारे में शिकायत की तो उन लोगों ने उनके परिजनों को मारपीट कर भगा दिया। इधर, इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष नुसरत जहां ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share

Check Also

वीणा वाटिका के निर्माण में सुरक्षा, सुविधा और सुंदरता तीनों क्षेत्र को प्राथमिकता : केके ठाकुर।

दरभंगा: दिल्ली मोड़ स्थित उत्तर बिहार के सबसे बड़े निर्माणाधीन टाउनशिप वीणा वाटिका में केक…