Home Featured भूमि विवाद में वृद्ध की मौत।
January 19, 2024

भूमि विवाद में वृद्ध की मौत।

दरभंगा: शुक्रवार को जिले के विशनपुर थानाक्षेत्र के विशनपुर गांव में भूमि विवाद में एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र बैठा के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र अनिल बैठा ने अपने पिता के हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने सुभाष बैठा, सुभाष बैठा की पत्नी उषा देवी एवं उसके पुत्र आलोक कुमार तथा मनोज बैठा की पत्नी पूनम देवी एवं उनके पुत्र पंकज कुमार सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया है।

Advertisement

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची विशनपुर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली कि भूमि विवाद में पंकज बैठा द्वारा महेंद्र बैठा को धक्का दे दिया गया, जिससे महेंद्र बैठा गिर गए। उन्हें इलाज केलिए ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गयी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
Share

Check Also

डीएम-एसएसपी ने किया मंडल कारा का औचक निरीक्षण।

देखिए वीडियो भी   दरभंगा: अक्सर जेल से अपराधियों द्वारा फोन कॉल करके अपना धंधा चलाने आदि क…