Home Featured गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार।
February 8, 2024

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हथियार के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

दरभंगा: सदर थाना की पुलिस ने गश्ती के क्रम में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वो किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला था। उसके पास से एक हथियार भी बरामद हुआ है।

जानकारी हो कि सदर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार से लैस है। इसी दौरान गश्ती में जा रही थाने की गाड़ी ने हथियार के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के क्रम में उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया।

Advertisement

थाना प्रभारी अमृत कुमार साह ने कहा कि गश्ती के दौरान सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड के पास से तालाशी के क्रम मे युवक के पास से एक देसी पिस्टल, दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक लहेरियासराय थाना क्षेत्र के पंडासराय के खाजपुर निवासी मोहन सहनी का पुत्र कुंदन कुमार है। आगे की करवाई की जा रही है।

Advertisement
Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…