Home Featured भाजपा विधायक के पुत्र ने थानाध्यक्ष को दी गोली मारने की धमकी, मामला दर्ज।
February 12, 2024

भाजपा विधायक के पुत्र ने थानाध्यक्ष को दी गोली मारने की धमकी, मामला दर्ज।

दरभंगा: दरभंगा में पुलिस के इकबाल में आयी कमी का एक बड़ा उदाहरण सोमवार को सामने आया है। दरभंगा में बीजेपी विधायक के बेटे ने गैरजमानतीय वारंटी आरोपी को नहीं छोड़ने पर गाली-गलौज करते हुए पुलिस कर्मी को जान से मारने की धमकी दी है। धमकी के बाद भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव के पुत्र धीरज यादव पर केवटी थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

दरअसल, केवटी थाना की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गैरजमानतीय वारंटी लालधारी यादव को गिरफ्तार कर थाना ले लाई। आरोप है कि इसके बाद विधायक के पुत्र धीरज यादव थानाध्यक्ष पर आरोपी को छोड़ने के लिए लगातार दबाव बनाने लगे। जब थानाध्यक्ष द्वारा आरोपी को नही छोड़ा गया, तब विधायक के पुत्र ने थानाध्यक्ष को अंजाम बुरा होने के साथ गोली मारने की धमकी दे डाली। इतना ही वरीय अधिकारियों केलिए भी धमकी भरे शब्दों के उपयोग की बात भी साममे आई है।

Advertisement

इस बात की पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि रविवार को केवटी थाना की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अजमानतीय वारंटी लालधारी यादव गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी के बाद अलीनगर के भाजपा के विधायक के पुत्र धीरज कुमार यादव द्वारा कई बार विभिन नंबरो से सरकारी व गैर सरकारी नंबर पर अमर्यादित तरीकों व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बार-बार थानाध्यक्ष को फोन किया गया और धमकाया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास किया गया। साथ ही अगर वह गिरफ्तार व्यक्ति को नहीं छोड़ेंगे तो उनका परिणाम भुगतना पड़ेगा। वही उन्होंने कहा कि कुछ लोग भी थाना पर गिरफ्तार व्यक्ति से मिलने आए थे। उनके द्वारा भी अभद्रता की गई है।

Advertisement

वहीं जान से मारने की धमकी के सवाल पर अमित कुमार ने कहा कि जो ऑडियो क्लिप हमारे पास आ रहे हैं। उसमें गोली मारने की धमकी की बात की जांच की जा रही है।

वहीं पुलिस सुरक्षित नहीं, के सवाल पर सदर एसडीपीओ ने कहा कि किसी मनचले के द्वारा फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने का मतलब यह नहीं है कि पुलिस सुरक्षित नहीं है। वह अपनी सीमा को लांघ रहे हैं। अगर किसी ऐसा के द्वारा किया जाता है तो संविधान के धाराओं तहत मामला दर्ज किया जाता है। उन्हीं धाराओं के तहत इनके विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि धीरज यादव के ऊपर पूर्व में भी कई केस दर्ज हैं। वह हमेशा विवादों में रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कारवाई चल रही है।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…