Home Featured फर्जी दरोगा बन अवैध वसूली करने वाला युवक चढ़ा असली पुलिस के हत्थे।
February 21, 2024

फर्जी दरोगा बन अवैध वसूली करने वाला युवक चढ़ा असली पुलिस के हत्थे।

देखिये वीडियो भी

दरभंगा: दरभंगा में पुलिस क्राइम कंट्रोल कर पाए या न कर पाए, पर नए अधिकारियों के आते ही हेलमेट चेकिंग एवं यातायात नियमों के उलंघन की जांच कुछ दिनों केलिए जरूर तेज हो जाती है। पुलिस की इसी छवि का फायदा एक फर्जी ट्रैफिक दरोगा ने भी दरभंगा में खूब उठाया। पुलिस की वर्दी पहन ट्रैफिक दरोगा बन उसने आठ नौ महीने तक नो एंट्री में घुसने वाले वाहनों से अच्छी खासी वसूली की। पर अंततः बुधवार को शहर के नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में असली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। तब जाकर पूरी कहानी सामने आई।

Advertisement

पकड़े गए फर्जी पुलिसकर्मी की पहचान जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी अशोक कुमार साहू के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। साथ उसने चौकने वाली बात कही कि वह पिछले आठ नौ महीने से शहर के अलग अलग जगहों पर यातायात नियमों का उलंघन करने वालो से वसूली करता रहा और पुलिस की आंखों में धूल झोंकता रहा।

Advertisement

आरोपी अशोक साहू ने बताया कि उसने तीन बार दरोगा की परीक्षा दी। पर वह पास नहीं कर सका। ऐसे में वह पुलिस की वर्दी पहन कर नकली दरोगा बन यातायात नियमो का उलंघन करने वालों से अवैध वसूली करने लगा। साथ ही उसने बताया कि अवैध वसूली का तरीका उसने यूट्यूब से सीखा।

Advertisement

मामले की पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्परता से करवाई करते हुए फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कुछ कागजात और आईडी कार्ड आदि मिले हैं। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Share

Check Also

एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।

दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…