Home Featured पुलिस को देखते ही विवाहिता के शव को अधजला छोड़कर भागे ससुराल वाले।
February 27, 2024

पुलिस को देखते ही विवाहिता के शव को अधजला छोड़कर भागे ससुराल वाले।

दरभंगा: दरभंगा में विवाहिता की हत्या कर चुपके से शव जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही शव को अधजली हालत में छोड़कर सभी फरार हो गया।

बताया जाता है कि संदिग्ध हालत में एक 22 वर्षीय विवाहिता पिंकी देवी की मौत हो गई। पिंकी के शव को ससुराल वालों द्वारा आनन-फानन में जलाया जा रहा था। पुलिस को देखते ही मृतका के परिजन चिता पर रखे शव को छोड़कर फरार हो गए। पूरा मामला जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के पोखराम दक्षिणी पंचायत के बलहा गांव का है।

Advertisement

पुलिस शव को अपने कब्जे में कर थाने ले आई। मृतका अलीनगर थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी राज कुमार सहनी की बेटी है। दो साल पहले पिंकी की शादी बिरौल थाना क्षेत्र के बलहा गांव निवासी राम आधार मुखिया के बेटे मणिकांत मुखिया से हुई थी। दोनों का एक बेटा है। घटना की जानकारी किसी ने पिंकी के पिता को दी और कहा कि आपकी बेटी की हत्या कर शव को जलाया जा रहा है।

पिता ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव जलाने ले गये स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इस बीच पुलिस को देखते ही दाह संस्कार में गए ससुराल पक्ष के सभी लोग शव छोड़ फरार हो गए।

Advertisement

मृतका के पिता राज कुमार सहनी के अनुसार दहेज के लिए ससुराल वालों ने हत्या की है। इधर थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन के बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजे जाने की बात कही।

Share

Check Also

जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति और सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को …