Home Featured तिहरे हत्याकांड का फरार आरोपी झारखंड से हुआ गिरफ्तार।
February 28, 2024

तिहरे हत्याकांड का फरार आरोपी झारखंड से हुआ गिरफ्तार।

दरभंगा: जिले के बहेड़ी थानाक्षेत्र के बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड एवं जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों के डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन कांडों के नामजद अभियुक्त अंगद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले के गठित एसआईटी की टीम ने झारखंड के रांची अवस्थित जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से उसे पकड़ा है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बिहार पुलिस मुख्यालय पटना द्वार दो लाख का इनाम घोषित किया गया था।अनुमंडल पुलिस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डीएसपी डॉक्टर कुमार सुमित ने बताया कि बहेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम नीमैठी के पास मुख्य सड़क पर अनिल सिंह ,मनीष सिंह एवं मुन्ना सिंह की हत्या टाटा सफारी को घेरकर दिनदहाड़े अंधाधुंध गोली मारकर कर दी गई थी ।इस संबंध में बहेड़ी थाना कांड संख्या 219/23 धारा 302/34 के तहत दर्ज की गई थी। जिसमें अनुसंधान के क्रम में जिला के टॉप टेन अपराध कर्मी में शामिल अंगद सिंह उर्फ विजयवर्धन सिंह पिता स्वर्गीय देवनारायण सिंह साकिन -जोरजा,थाना बहेड़ी की संलिप्तता पाई गई थी। लेकिन यह अपराधी पुलिस को चकमा देकर लगातार फरार चल रहा था।

Advertisement

इसके लिए बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के द्वारा स्पेशल टास्क फोर्स गठित करते हुए सूचना देने वाले को दो लाख रुपए इनाम की घोषणा की गई थी। डीएसपी श्री डॉ सुमित ने बताया कि इनके विरुद्ध केवल बहेड़ी थाना में 15 मामले संगीन कांडों में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज है। जबकि आधे दर्जन से अधिक नगर थाना में एवं अशोक पेपर मिल थाना में दर्ज है। जिसमें कई मामलों में आरोप पत्र भी दाखिल की जा चुकी है ।वर्तमान में बहेड़ी थाना कांड संख्या 219/23 में फरार चल रहे उक्त अपराधी की गिरफ्तारी के लिए जिला स्तर पर भी विशेष टीम गठित की गई थी। जिस टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अंगद सिंह का लोकेशन पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची शहर अंतर्गत थाना जगन्नाथपुर के लतमा हेसाद डॉन बॉस्को स्कूल के पास गुप्त स्थान पर छुपे होने की सूचना मिली थी।

Advertisement

जिसके आधार पर इन्हें उक्त स्थल से गिरफ्तार किया गया है। विशेष छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक सुमन कुमार बहेड़ी थाना, पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा जिला तकनीकी शाखा, रामबाबू राय जिला तकनीकी शाखा, राजीव रंजन जिला तकनीकी शाखा एवं अनमोल कुमार जिला तकनीकी शाखा दरभंगा शामिल थे। डीएसपी डॉक्टर सुमित ने बताया कि टीम में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा और सभी पुलिसकर्मी बधाई के पात्र है। इस दौरान बहेड़ी थाना अध्यक्ष बरुण कुमार गोस्वामी एवं अभिषेक कुमार उपस्थित थे।

Share

Check Also

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता।

दरभंगा: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर दरभंगा के बीच एक ऐतिहासिक सम…