Home Featured बर्थडे पार्टी में वीडियोग्राफर की गोली मारकर हत्या।
February 29, 2024

बर्थडे पार्टी में वीडियोग्राफर की गोली मारकर हत्या।

दरभंगा: जोरजा पंचायत के मखनाहा गांव में आयोजित बर्थ डे पार्टी में बुधवार की देर रात वीडियोग्राफर सुशील सहनी की गोली मारकर हत्या की खबर से लोग हतप्रभ हैं। लोगों ने इस हत्याकांड की जानकारी स्थानीय थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष वरूण कुमार गोस्वामी गुरुवार की सुबह डीएमसीएच पहुंचे।

डीएमसीएच पहुंचकर मृतक के बड़े भाई रविन्द्र कुमार सहनी से घटना से संबंधित फर्द बयान लिया। जिसमें उपर्युक्त आरोपितों के विरुद्ध हत्या करने का आरोप लगाया। इस बीच मृतक की माता वीणा देवी, भाई रविन्द्र कुमार सहनी व बृजू सहनी भी अपने पुत्र व छोटे भाई की मौत की खबर सुनकर चित्कार मारकर रोने लगे। घटना के विरोध में बहेड़ी – लहेरियासराय सड़क में झझरी चौक पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है। थानाध्यक्ष श्री गोस्वामी ने इस संबंध में बताया कि हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छानबीन कर रही है।

Advertisement

मृतक के भाई और मां ने कहा कि पोस्टमार्टम के समय रीढ़ की हड्डी से गोली निकाली गयी। उसकी जीभ भी गोली लगने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी थी। उस बीच सुनील से शराब पीने का भी आग्रह किया गया था जिसे उसने ठुकरा दिया था। डीएमसीएच से पोस्टमार्टम होकर वापस आने पर लाश का गांव में दाह संस्कार कर दिया गया।

Advertisement

थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि मामले को लेकर एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है क्योंकि परिजन द्वारा थाने को आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मामले में चिल्हा गांव के सिद्धांत जायसवाल उर्फ गोलू को एक वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है। बर्थडे पार्टी और आर्केस्ट्रा के आयोजनकर्ता तथा गोली मारने के आरोपी राकेश कुमार सहनी फरार हो गया था। गोली किस हथियार से मारी गई थी वह भी अभी तक पता नहीं चल सका है। मुजफ्फरपुर से आयी एफएसएल की जांच टीम अपने साथ खून के धब्बे सहित कई प्रकार के साक्ष्य जांच करने के लिए अपने साथ ले गयी।

Share

Check Also

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता।

दरभंगा: दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर दरभंगा के बीच एक ऐतिहासिक सम…