Home Featured पिकअप और ऑटो की टक्कर में महिला की मौत, आधा दर्जन घायल।
March 13, 2024

पिकअप और ऑटो की टक्कर में महिला की मौत, आधा दर्जन घायल।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी

दरभंगा: बुधवार को शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के पंडासराय ब्रह्मस्थान के निकट एक ऑटो और पिकअप में आमने सामने टक्कर हो गयी। इस टक्कर में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि ऑटो लहेरियासराय से बहेड़ी की तरफ जा रहा था, जबकि पिकअप उल्टी दिशा से आ रहा था।

Advertisement

इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी। सभी घायलों को तत्परता से डीएमसीएच पहुंचाया गया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी। जबकि एक व्यक्ति की स्थिति ज्यादा गंभीर बतायी जा रही है। बाकी सभी घायलों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है।

Advertisement

घायलों के तत्काल एवं समुचित इलाज केलिए लहेरियासराय थानाध्यक्ष स्वयं डीएमसीएच में तत्पर दिखे। खुद की निगरानी में वे सभी घायलों का इलाज कराते दिखे।

घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर निवासी मुकेश कुमार लाल के रूप में हुई है। उनके परिजन भी डीएमसीएच पहुंच गए हैं। वहीं मृतक महिला की पहचान बहेड़ी थानाक्षेत्र के बहेड़ी निवासी रामसागर महतो की पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है।

Advertisement
Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…