अलग-अलग गांवों में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले में थाने में केस दर्ज।
दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले में थाने में केस दर्ज कराया गया है। पहले मामले में थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बेलही गांव के नीतीश कुमार पर अपनी 15 वर्षीया पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है।
![](https://voiceofdarbhanga.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240110-WA0001.jpg)
थाना में दिये आवेदन में उसने कहा है कि गत सात मार्च को उसकी पुत्री कंप्यूटर सीखने इनाय गयी थी। इस बीच आरोपित ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी पुत्री को अगवा करके कहीं छुपा दिया है। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि उनकी पुत्री को वे सभी कहीं बेच सकते हैं या हत्या भी कर सकते है। थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने कहा कि कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
![](https://voiceofdarbhanga.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240220-WA0000.jpg)
उधर, थाना क्षेत्र के एक अन्य गांव की महिला ने दोहट नारायण गांव के रामनाथ महतो पर अपनी 17 वर्षीया पुत्री का अपहरण कर लेने का मामला दर्ज करवाया है। आवेदन में बताया गया कि गत सात मार्च को उनकी पुत्री शौच के लिए घर से गाछी की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे आरोपित ने दो-तीन सहयोगियों के साथ मिलकर लड़की का अपहरण कर लिया। साथ ही लड़की को बेच देने या हत्या कर देने की भी आशंका जतायी गयी है। थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि कांड अंकित कर छानबीन शुरू कर दी गयी है।
![](https://voiceofdarbhanga.com/wp-content/uploads/2021/10/png_20211012_105834_0000.png)
एम्स निर्माण को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने व्यक्त किया हर्ष, कहा – आठ करोड़ मिथिलावासी होंगे लाभान्वित।
दरभंगा: एम्स निर्माण का जल्द शुरू होने के लिए केंद्रीय टेक्निकल टीम के निरीक्षण रिपोर्ट के…