Home Featured प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ दो गिरफ्तार।
March 16, 2024

प्रतिबंधित कफ सीरप के साथ दो गिरफ्तार।

दरभंगा: शहर के लहेरियासराय थाने की पुलिस का नशा एवं नशेड़ियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में लहेरियासराय थाना की पुलिस ने सीआईएसएफ के सहयोग से शनिवार को 214 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। वे लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर निवासी चंदन कुमार व रोहित कुमार हैं।

Advertisement

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व को लेकर सीआईएसफ के जवान सहित थाने के पुलिस पदाधिकारी वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान लोहिया चौक पर स्कूटी सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो वे भागने लगे। उन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। जब जांच की गई तो उनके पास से एक बड़े झोले से 214 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई।

Advertisement

थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली है।

Share

Check Also

दरभंगा में 48 घंटे के अंदर मासूम बच्चियों से दुष्कर्म का दूसरा मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार।

दरभंगा: इन दिनों दरभंगा को पता नहीं किसकी नजर लग गयी है। जिले में 48 घण्टे के अंदर मासूम ब…