Home Featured नेपाली महिला से शादी कर धोखा देकर फरार चल रहे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
March 19, 2024

नेपाली महिला से शादी कर धोखा देकर फरार चल रहे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: नेपाली महिला से शादी कर धोखा देकर लंबे समय से फरार चल रहे पति को महिला थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले में आया है। मामले की अनुसंधानक कुमारी मधुबाला ने दलबल के साथ जाकर गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि नेपाल देश की रहने वाली संगीता देवी से बाकरगंज, गायत्री मंदिर के पास के रहने वाले गोविंद कुमार ने बीरगंज स्थित मंदिर में शादी कर लिया था। कुछ दिनों तक उसके साथ रहने के बाद गोविंद उसे छोड़कर दरभंगा आ गया था। यहां आने के बाद वह अपना मोबाइल बंद कर लिया। संगीता देवी काफी इंतजार के बाद लहेरियासराय के बाकरगंज, गायत्री मंदिर स्थित आवास का पता करते हुए पति के घर पहुंच गई। गोविंद नेपाली पत्नी को पहचानने से इंकार कर दिया और घर में घुसने से रोक दिया। संगीता देवी गोविंद के घर के बाहर दो दिनों तक बैठी रही।

घटना के संबंध में खबर छपने के बाद महिला थाना की पुलिस ने संज्ञान लिया और मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। 20 अगस्त 2023 को मामला दर्ज होने के बात से गोविंद फरार हो गया। संगीता देवी पहले से ही दो बच्चे की मां है और पति को छोड़कर गोविंद के साथ शादी कर ली थी। गोविंद रक्सौल बाजार में प्राइवेट बैंक में काम करता था, जहां दोनों की जान पहचान हुई थी।

गोविंद पहले से ही शादीशुदा था, उसे एक बच्ची भी है। पहली पत्नी से प्रेम विवाह किया था। महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि गोविंद कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। नेपाल देश की रहने वाली महिला संगीता देवी के द्वारा मामला दर्ज करवाया गया था, जिसको लेकर गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार पति को न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है।

Share

Check Also

जेईई मेंस के रिजल्ट में एकबार फिर सर्वश्रेष्ठ रहा ओमेगा का प्रदर्शन, संस्कृति को मिला 232वां रैंक।

देखिये वीडियो भी दरभंगा: मिर्जापुर स्थित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर के बच्चों ने जेई…