Home Featured जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का मंत्री ने किया उद्घाटन।
2 weeks ago

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का मंत्री ने किया उद्घाटन।

दरभंगा: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी ने किया।

इस मौके पर मंत्री  सहनी ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानव के जीवन में जितनी भी आकांक्षाएं हैं उनकी पूर्ति का एकमात्र साधन खेल है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन और मन खेल से ही संभव है। उन्होंने खिलाड़ियों का जोरदार उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खिलाड़ी ही होते हैं जो हर क्षण भारत के राष्ट्रीय तिरंगे को फहराने का गौरव पाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ओलंपिक से लेकर विभिन्न स्पर्धा में भारत के खिलाड़ियों ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खेल से जीवन में अनुशासन एवं चरित्र का निर्माण होता है और चरित्र निर्माण से जुड़ा व्यक्ति ही राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने का दम रखता है। मंत्री ने विवेकानंद का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा जियो तो देश के लिए, मरो तो देश के लिए, हमारा सब कुछ हो स्वदेश के लिए, भारत की सभ्यता और संस्कृति की पहचान खेल से और खेल में ऊंचा स्थान पाना विवेकानंद की तरह जीवन यदि हो तो सब कुछ संभव है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सरकार के द्वारा सम्मानित 71 खिलाड़ियों को मेडल के बदले नौकरी के अभियान के तहत पुलिस अवर निरीक्षक धर्मशीला कुमारी को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने वर्तमान समय में खिलाड़ी और खेल के उत्कर्ष के लिए बिहार सरकार की उन सभी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। जिसमें मेडल लाओ और नौकरी पाओ का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि आज इस दरभंगा में अनेक प्रतिभावान खिलाड़ी खेल के मेडल के बल पर बिहार सरकार में सेवारत हैं।

Advertisement

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक संजय सरावगी, जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र कुमार सिंह, जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. सविता मिश्रा आदि उपस्थित थे। मौके पर संगीत प्रशिक्षक नीरज कुमार चौधरी, एथलेटिक्स तकनीकी समिति में जिला एथलेटिक्स संघ दरभंगा के सचिव यशपाल कुमार, रश्मि दास, शिखा कुमारी ने रनिंग इवेंट, जंपिंग इवेंट को संपन्न कराने में आशीष कुमार, शारीरिक शिक्षक प्लस टू आनंदपुर, थ्रोइंग इवेंट को संपन्न कराने में अंजू भारती, प्लस टू कर्पूरी ठाकुर उच्च विद्यालय वरीय खिलाड़ी आस्था रश्मि, मिथिलेश कुमार दास, कबड्डी का खेल फूलों यादव, विक्रांत कुमार, श्वेता कुमारी, प्रशिक्षक एकलव्य, अमित कुमार, अजीत कुमार पंडित, बैडमिंटन के संयोजक मोहन सहनी, चंद्रभानु कुमार एकलव्य प्रशिक्षक, कुंदन कुमार एकलव्य प्रशिक्षक, विकास कुमार शर्मा वरीय तथा वॉलीबॉल खेल का संचालन, बृजेश सिंह राठौड़, अरुण ठाकुर, राजकुमार रमन, मिहिर झा, कश्यप, कंचन कुमारी, कामिनी कुमारी आदि ने भाग लिया। संचालन अवकाश प्राप्त शारीरिक शिक्षा शिक्षक रवींद्र कुमार सिंह ने किया।

Advertisement
Share

Check Also

जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

दरभंगा: जिला दुर्गा पूजा समन्वय समिति और सार्वजनिक दुर्जा पूजा समितियों की बैठक रविवार को …