Home Featured युगों बाद आज भी बरकरार है वेदों में लिखी एक एक शब्द की महत्ता: प्रो0 देवनारायण झा।
January 11, 2019

युगों बाद आज भी बरकरार है वेदों में लिखी एक एक शब्द की महत्ता: प्रो0 देवनारायण झा।

देखिये वीडियो भी

दरभंगा : कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. देवनारायण झा ने कहा कि वेद विश्व के समस्त प्राणियों के कल्याणार्थ है। वेद की महत्ता का अनुमान इसी बात से लगा सकते हैं कि हजारों वर्ष बीतने के बावजूद भी आज तक इसकी एक भी शब्द को बदला नहीं जा सका है। उन्होंने कहा कि लोग वेद की दुहाई देते हैं, चर्चा भी करते हैं पर इसके सिद्धांतों का पालन नहीं करते। वेद भारतीयों की संपत्ति है। इसलिए इसका संरक्षण करना हर भारतीय का कर्तव्य है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. झा एमएलएसएम कॉलेज में ‘वेद की दृष्टि में विज्ञान’ विषय पर डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन और महाविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वेद प्राचीनतम विज्ञान है और विज्ञान का आधुनिक स्वरूप भी विज्ञान से ही निकल रहा है। उन्होंने कहा कि वेद प्राण वायु को आधार बना कर चलता है, तो विज्ञान विद्युत के सहारे चलायमान है। इस मौके पर रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम मोहन मिश्रा ने कहा कि आइंस्टिन के दिए हुए सापेक्षवाद के सिद्धांत का उल्लख भी हमारे वेदों में मिलता है। हमें बताया गया कि जो कुछ भी खोज हुआ है सब पाश्चात्य वैज्ञानिकों ने किया, लेकिन वेदों के अध्ययन के बाद ये बातें मिथ्या प्रतीत होती है। इस मौके पर फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा ने कहा कि विज्ञान ने 13 लाख सजीवों के प्रातियों को ढ़ूंढ़ा है, जबकि वेद 84 लाख सजीवों का वर्गीकृत विवरण देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. माधव चौधरी ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ गंधर्व कुमार झा के स्वतिवाचन और काजल कुमारी के स्वागत गीत से हुआ। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनय कुमार झा ने किया। इस मौके पर डॉ. कृष्ण कुमार झा, चंद्रशेखर झा बूढाभाई, डॉ. रमेश झा, डॉ. यू.के दास, डॉ. विवेकानंद झा, डा. ललिता कुमारी मिश्रा, डॉ. अमरकांत झा, डॉ. उषा चौधरी, डॉ. विभा दास, राजकुमार गणेशन, अनिल कुमार सिंह, मनीष आनंद, नवीन कुमार आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…