Home Featured 15 जनवरी से पूरे जिले में व्यापक तौर पर चलेगा खसरा-रुबैला का टीकाकारण अभियान।
January 12, 2019

15 जनवरी से पूरे जिले में व्यापक तौर पर चलेगा खसरा-रुबैला का टीकाकारण अभियान।

देखिये वीडियो भी

दरभंगा: शनिवार को खसरा एवं रुबैला टीकाकरण अभियान को लेकर समाहरणालय अवस्थित अम्बेदकर सभागार में मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए जिलाधिलारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि 15 जनवरी 2019 से पूरे जिला में खसरा रुबैला टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा जिसमे 09 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान प्रथम दो सप्ताह तक सरकारी/निजी विद्यालयों, मदरसा, मकतब आदि में चलाया जाएगा। तत्पश्चात अगले दो सप्ताह तक आंगनबाड़ी केंद्रों, ईंट भट्ठों एवं घुमन्तु आबादी आदि पर चलाया जाएगा। पांचवे सप्ताह में पुनः छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अभियान में मीडिया की सकारात्मक भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। चूंकि अभियान के दौर में कई बार लोगों में भ्रम की स्थिति भी उतपन्न होती है, ऐसे में मीडिया द्वारा अभियान से सम्बंधित विशेष रूप से जागरूकता से सम्बंधित खबरे प्रकाशित होने पर जनसमुदाय अभियान के प्रति प्रेरित होंगे।
दरभंगा के सिविल सर्जन डॉ0 डीके मिश्रा ने बताया कि इस अभियान से बच्चों को खसरा एवं रुबैला जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव होगा। इसके लिए दरभंगा में 1458016 बच्चो के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सभी विद्यालयों में शिक्षकों / शिक्षिकाओं / प्रधानाध्यापकों / आंगनबाड़ी सेविकाओं / आशा कार्यकर्ताओं / एएनएम एवं चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया गया है।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ0 ए0के0 मिश्रा ने कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है जो पिछले 40 वर्षों से दुनियाभर में दिया जा रहा है। हमारे देश मे निजी चिकित्सक MR का टीका वर्षों से दे रहे हैं। वर्तमान में दुनियाभर के 149 देशों यह टीका दिया जा रहा है।
खसरा-रुबैला के अधिकतर मामले 15 वर्ष तक के बच्चे में पाए गए हैं। फलतः 15 वर्ष तक के उम्र को बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में 6909 टीकाकर्मी, 4600 पर्यवेक्षक तथा कुल सत्रों की संख्या 8235 है।
सहयोग संस्थानों यथा यूनिसेफ, विश्व स्वास्थ्य संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भी इस अभियान के महत्व के बारे में मीडियाकर्मियों को जानकारी दी गई। इस अभियान के सफलता हेतु गाँव स्तर, प्रखण्ड स्तर एवं जिला स्तर पर सामाजिक गतिविधियों के द्वारा लगातार लोगो को जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसारकी गतिविधि भी सतत जारी है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…