Home Featured महिलाएं खुद को पुरुषों के समान समझे और पुरुष भी महिलाओं को सम्मान दें: बालकृष्ण झा।
March 8, 2019

महिलाएं खुद को पुरुषों के समान समझे और पुरुष भी महिलाओं को सम्मान दें: बालकृष्ण झा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी।

दरभंगा: शुक्रवार को शहर में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसी क्रम में शहर के रामबाग स्थित जाने माने ग्लोइंग एंजेल्स इंग्लिश स्कूल में भी आधार कक्षा के छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय परिवार के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने महिला दिवस बड़े धूमधाम से मनाया।
इस मौके पर विद्यालय के निदेशक बालकृष्ण झा ने महिलाओं के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आज का दिन इसलिए मनाया जाता है कि महिलाएं अपने को पुरुषों के समान समझें । पुरुष भी उन्हें अपने सामान समझें ।यह संसार महिला और पुरुष दोनों पर निर्भर करता है। आज हमारा समाज अकेले किसी के बल पर नहीं चल सकता ।उन्होंने कहा कि बहुत हर्ष का विषय है कि आज हम सब लोग मिलकर महिला दिवस मना रहे हैं। स्कूल के प्राचार्य रतीशचंद्र मिश्रा ने मुख्य अतिथि रानी झा को महिला दिवस कार्यक्रम समर्पित करते हुए कहा कि विश्व की सभी महिलाएं आज अपने को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। इस मौके पर श्वेता, अक्षिता, रशिम, नीतू आदि ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…