Home Featured दरोगा की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चंचल ने किया क्षेत्र का नाम रौशन।
March 11, 2019

दरोगा की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चंचल ने किया क्षेत्र का नाम रौशन।

दरभंगा: अलीनगर प्रखंड क्षेत्र के लीलपुर गाँव निवासी कन्हैया लाल महथा के पुत्र चंचल कुमार महथा ने दरोगा की परीक्षा में सफलता पाकर हनुमान नगर पंचायत के साथ साथ अलीनगर प्रखंड का नाम रौशन किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चंचल कुमार महथा के पिता कन्हैया लाल महथा एलआईसी अभिकर्ता के रुप में काम करते हैं। अपनी कठिन मेहनत कर अपने बच्चों को एक नया उत्साह देने का प्रयास किया जो आज वो पूरा हो गया। उधर अपने पिता की मेहनत को देखते हुए चंचल कुमार ने कड़ी मेहनत कर सफलता प्राप्त की। चंचल कुमार ने दारोगा बनकर परिवार एवं गांव का नाम रौशन किया है। बताया जाता है कि चंचल कुमार का व्यक्तित्व एक सामजिक कार्यकर्ता के रूप में भी रही है।इस समय लीलपुर गाँव के एक सामाजिक संस्था युवा शक्ति सहायता समूह के लिए भी बेहद खास है। संस्था के अध्यक्ष राशिद शमी ने बताया की वर्ष 2013-14 में हमलोगों ने इस संस्था को शुरू किया था जिसमे चंचल कुमार की अहम भूमिका रही। तब से आजतक हमलोगों ने एक साथ काम किये। आज मेरे व मेरी टीम के लिए खुशी का समय है जब हम मे से एक दरोगा बनकर लिलपुर का नाम रौशन किया है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…