Home Featured प्रखंड समन्वयक द्वारा शौचालय निर्माण में अवैध वसूली प्रमाणित, होगी बर्खास्तगी।
March 15, 2019

प्रखंड समन्वयक द्वारा शौचालय निर्माण में अवैध वसूली प्रमाणित, होगी बर्खास्तगी।

दरभंगा कार्यालय:- अवैध कार्यालय खोलकर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के लाभार्थियों से 2-2 हजार की राशि वसूलना सिंहवाड़ा के प्रखंड समन्वयक को महंगा पड़ गया। अब समन्वयक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश के साथ साथ सेवा समाप्त करने का निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम को सूचना मिली की प्रखंडों में शौचालय निर्माण को लेकर लाभुक से 2-2 हजार की वसूली की जा रही है। सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने लहेरियासराय स्थित समन्वयक के अवैध कार्यालय पर छापामारी करवाया। छापेमारी में दो लैपटॉप सहित कई पंचायतों के लाभार्थियों का आवेदन, चेकबुक और पासबुक जप्त किये गये है। जप्त कागजातों के अवलोकन से प्रथम दृष्टया लाभुकों से 2-2 हजार रूपये वसूले जाने का प्रमाण प्रशासन को हाथ लगा। यह भी सामने आया कि सिंहवाड़ा प्रखंड के समन्वयक लहेरियासराय में अवैध कार्यालय चला रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी सामान जप्त कर कार्यालय को सील कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने प्रखंड समन्वयक के विरूद्ध संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार और गैर कानूनी कार्य में लिप्त रहने की प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। वहीं उप विकास आयुक्त को उक्त समन्वयक की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि ऐसी आशंका है कि अन्य समन्वयकों द्वारा भी लाभुको से धोखाधड़ी कर राशि वसूली की जाती होगी। जिसको लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अभियान चलाकर कारवाई करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को अभियान चलाकर जेल भेजा जाएगा। छापामारी सदर एसडीओ और बीडीओ ने किया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…