Home Featured देवहर समुदाय विकास समिति के कार्यकारिणी की घोषणा
March 23, 2019

देवहर समुदाय विकास समिति के कार्यकारिणी की घोषणा

दरभंगा कार्यालय:-देवहर समुदाय विकास समिति (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने समुदाय के अध्यक्ष एवं समुदाय के अन्य प्रतिनिधियों से विचार विमर्श के उपरांत राष्ट्रीय स्तर,प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर पर संगठन के पदाधिकारियों को मनोनीत किया है।देवहर समुदाय के नवनियुक्त पदाधिकारियों में सत नारायण लाल देव को राष्ट्रीय सचिव,महानंद लाल देव एवं इंजीनियर राकेश कुमार को उपाध्यक्ष,अमित कुमार को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष,चन्द्रेश्वरम को प्रधान महासचिव सह कार्यालय प्रभारी, राष्ट्रीय महासचिव के पद पर राकेश लाल देव,अनुज कुमार एवं प्रवक्ता के पद पर महेश लाल देव, प्रभास कुमार,मनोज लालदेव, विजय कृष्ण देव एवं काली प्रसाद देव को मनोनीत किया है। वही राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुजीत गौरव एवं अन्य को मनोनीत किया है।इसी प्रकार से प्रदेश स्तर पर उन्होंने मिथिलेश देव को प्रदेश अध्यक्ष, लाल बहादुर लाल देव एवं कुंदन कुमार देव को उपाध्यक्ष, संजीव कुमार लाल देव को प्रदेश प्रधान महासचिव एवं हरेराम लाल देव, जितेंद्र प्रसाद देव, मिथिलेश लाल देव को प्रदेश महासचिव, मणिकांत लालदेव एवं ललितेश्वर प्रसाद को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया है।श्री गौरव ने दरभंगा जिला के अध्यक्ष के पद पर फूल कुमार लालदेव,उपाध्यक्ष के पद पर शशिकांत देव,संजय लाल देव,महासचिव के पद पर श्रवण लाल देव,संजय लाल देव, प्रकाश लाल देव,बैजू लाल देव को जिला मीडिया प्रभारी के पद पर अशोक कुमार देव को मनोनीत किया है। इसी प्रकार युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने मुजफ्फरपुर जिला अध्यक्ष के पद पर राजा लालदेव एवं उपाध्यक्ष के पद पर नागेंद्र लाल देव वहीं सहरसा जिला अध्यक्ष के पद पर गणेश लाल देव एवं उपाध्यक्ष धनराज लाल देव को मनोनीत किया है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…