Home Featured कीर्ति को लेकर महागठबन्धन में दरार, कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पर भी लगाया गम्भीर आरोप।
March 25, 2019

कीर्ति को लेकर महागठबन्धन में दरार, कांग्रेसी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पर भी लगाया गम्भीर आरोप।

देखिये प्रेस वार्ता का वीडियो भी।

देखिये प्रेस वार्ता का वीडियो भी।

दरभंगा: दरभंगा की सीट महागठबन्धन का सबसे संवेदनशील सीट बनता जा रहा है। इसको लेकर जहां महागठबन्धन में दरार सतह पर नजर आने लगा है, वहीं अब कांग्रेसी नेताओं ने भी इस सीट पर जमकर दावा ठोका है और कीर्ति को टिकट नही मिलने पर महागठबन्धन को परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दे दी है।
साथ ही साथ जहां हाल फिलहाल में कांग्रेस नेता डॉ0 पवन चौधरी ने खुलकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 मदन मोहन झा पर आरोप लगाया था कि वे अपने कद को छोटा हो जाने के डर से कीर्ति आजाद को बढ़ने नही देना चाहते, वहीं सोमवार को कांग्रेसी नेताओं ने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई हैं। नेताओं ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश अध्यक्ष नही चाहते कि वर्षो बाद कांग्रेस को दरभंगा में एक मजबूत नेता मिले और कांग्रेस पुनः अपने जनाधार को पा सके।
बताते चलें कि सोमवार की शाम दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन के द्वारा उनके आवासीय कार्यालय पर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवारी को लेकर प्रेस-वार्ता का आयोजन किया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ0 कमरुल हसन ने कहा कि दरभंगा लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कीर्ति आजाद ही हो और वही दरभंगा लोकसभा से चुनाव जीत सकते हैं, महागठबंधन उन्हें ही यहां से उम्मीदवार बनाए। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन ने कहा कि महागठबंधन सोच समझकर फैसला ले दरभंगा लोकसभा सीट पर, कहीं उनकी गलती से महागठबंधन को मिथिलांचल में नुकसान ना हो क्योंकि महागठबंधन के 40 सीट में कीर्ति आजाद एकलौते ब्राह्मण उम्मीदवार है। अगर इन्हें टिकट नहीं दिया गया तो इसका गलत संदेश जाएगा और विरोधियों को भी ब्राह्मणों के बीच में भी भ्रम फैलाने का मौका मिल जाएगा। इसलिए हम सभी कांग्रेसियों की मांग है कि किर्ति आजाद को ही दरभंगा लोकसभा से उम्मीदवार बनाया जाए। कांग्रेस नेता अब्दुल हादी सिद्दीकी ने कहा कि दरभंगा लोकसभा सीट पर कुछ कांग्रेस के प्रदेश नेता द्वारा साजिश किया जा रहा है क्योंकि किर्ति आजाद जी के आने से उनका अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 मदन मोहन का नाम भी लेते हुए कहा कि वे केवल अपने बेटे को चुनाव लड़ाने केलिए बैचेन हैं और केवल अपना निजी स्वार्थ साधने केलिए पार्टी हितों की तिलांजलि देने को तैयार हैं।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…