Home Featured गोपालजी ठाकुर के नामांकन में शिवराज सिंह चौहान सहित एनडीए के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा।
April 5, 2019

गोपालजी ठाकुर के नामांकन में शिवराज सिंह चौहान सहित एनडीए के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी।
दरभंगा: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने शुक्रवार को एनडीए प्रत्याशी के रूप में दरभंगा लोकसभा से अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर दरभंगा के मेडिकल ग्राउंड पर आयोजित सभा मे पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्ष जो एकजुट हुआ है वह महागठबंधन नहीं, महाठगबंधन है। यह बिना दूल्हे की बारात है। शिवराज शुक्रवार को दरभंगा से एनडीए प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर के नामांकन के बाद शहर के मेडिकल ग्राउंड में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा, राहुल ने मध्य प्रदेश में किसानों और बेरोजगारों से कई वादे किये थे, पर उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया। पुलवामा मुद्दे पर उन्होंने कहा कि लाशें युद्धवीर नहीं, गिद्धवीर गिनते हैं। उन्होंने दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने की अपील की।
सभा में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार का दूसरा एम्स दरभंगा में ही बनेगा। इसके लिए दो सौ एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी गयी है। इसके साथ ही दरभंगा से दो महीने के अंदर हवाई सेवा की भी शुरुआत हो जाएगी। सभा को मधुबनी सांसद हुकुमदेव नारायण यादव, बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह, राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी ठाकुर, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, नगर विधायक संजय सरावगी आदि ने संबोधित किया। मौके पर गोपाल जी ठाकुर के अलावा मधुबनी व समस्तीपुर से राजग प्रत्याशी क्रमश: अशोक यादव, रामचंद्र पासवान, मंत्री मदन सहनी, लोजपा के प्रदेश महासचिव आरके चौधरी, जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा, हायाघाट विधायक अमरनाथ गामी, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. एसपी सिंह आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…