Home Featured अब महिलाएँ भी करेंगी मतदान केन्द्रों का संचालन
April 7, 2019

अब महिलाएँ भी करेंगी मतदान केन्द्रों का संचालन

दरभंगा कार्यालय:-लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 के लिए प्रतिनियुक्त मतदान दल(पौलिंग पार्टी) में महिलाएँ भी शामिल होगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दरभंगा जिले के सभी 10 विधान सभा क्षेत्रों में प्रति विधान सभा में कम से कम एक-एक मतदान केन्द्र पर महिला मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। इसमें पीठासीन पदाधिकारी सहित प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी सभी महिलाएँ होगी।
इसी उद्देश्य से रविवार को एम.एल. एकेडमी में महिला मतदान पदाधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के बारे में गहन हैड्स आॅन प्रशिक्षण दिया गया। जिला पंचायती राज पदाधिकारी-सह- नोडल पदाधिकारी, प्रशिक्षण कोषांग शत्रुध्न कामती ने बताया कि कुल 428 महिला मतदान कर्मी आज प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित हुई, जिसमें पीठासीन पदाधिकारी – 104, प्रथम मतदान पदाधिकारी – 114, द्वितीय मतदान पदाधिकारी – 111 एवं तृतीय मतदान पदाधिकारी – 99 शामिल है।
इन सभी महिला मतदान पदाधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के द्वारा हैड्स आॅन प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही प्रोजेक्टर की सहायता से एवं मौखिक रूप से भी मतदान कार्य में उपयोग होने वाले ई.वी.एम./वी.वी. पैट, सी.यू., बी.यू. के अलावा सभी प्रपत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नोडल पदाधिकारी ने बताया कि द्वितीय सत्र का प्रशिक्षण 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2019 तक संचालित होगा। मतदान कार्य में प्रतिनियुक्त सभी महिला मतदान पदाधिकारियों ने बड़े लगन एवं एकाग्रता से प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…