Home Featured मतदाता जागरूकता केलिए चुनाव आइकॉन मणिकांत झा के साथ स्कूली बच्चों ने निकाली साईकिल रैली।
April 7, 2019

मतदाता जागरूकता केलिए चुनाव आइकॉन मणिकांत झा के साथ स्कूली बच्चों ने निकाली साईकिल रैली।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी।

दरभंगा कार्यालय :- मतदाता जागरूकता को लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार कार्यक्रम चलाएं जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को साईकिल रैली का भी आयोजन किया गया। साईकिल रैली लहेरियासराय स्टेडियम से निकाली गई। जिसे जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी त्यागराजन एस एम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदान का प्रतिशत बढाने को लेकर जिला प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। आज के कार्यक्रम के अवसर पर स्वीप आई कॉन मणिकांत झा, उपविकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, प्रशिक्षु आइएएस विवेक रंजन मैत्रेय, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता, शुरभि, अल्का आम्रपाली, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुनील शर्मा, संजय कुमार देव, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के नागरिको को जागरूक करने के लिए साईकिल रैली आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सबकी भागीदारी आवश्यक है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…