Home Featured प्रेक्षक करेंगे जनता की शिकायतों का अनुश्रवण, जारी किए गये दूरभाष नम्बर।
April 11, 2019

प्रेक्षक करेंगे जनता की शिकायतों का अनुश्रवण, जारी किए गये दूरभाष नम्बर।

दरभंगा: लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 के कार्य का अनुश्रवण हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक सहित अन्य प्रेक्षक जनता की शिकायतों का अनुश्रवण करने हेतु जगह एवं समय की घोषणा कर दिये हैं। सभी प्रेक्षक महोदय जिला अतिथि गृह, लहेरियासराय में ठहरे हुए हैं।
14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक रूपवंत सिंह एवं पुलिस प्रेक्षक एस.जय कुमार ने प्रतिदिन संध्या 05ः00 बजे से 07ः00 बजे तक जनता से मिलने का समय तय किया है।
वहीं व्यय प्रेक्षक – 1 यू.डी. द्विवेदी, व्यय प्रेक्षक – 2 जी.डी.टिवरेवाल एवं व्यय प्रेक्षक (मधुबनी) श्रीमती कृति गुप्ता ने प्रतिदिन 11ः00 बजे पूर्वाह्न से 12ः00 बजे मध्याह्न के बीच निर्वाचन से संबंधित जनता की शिकायतों का अनुश्रवण करने हेतु समय तय किये हैं।

प्रेक्षकों के नाम, प्रकार एवं मोबाईल/फैक्स नंबर इसप्रकार जारी किए गये हैं:

1. रूपवंत सिंह सामान्य प्रेक्षक 8544142971 06272-241033

2. एस.जय कुमार पुलिस प्रेक्षक 8544142997 06272-241030

3. यू.डी. द्विवेदी व्यय प्रेक्षक – 1 6203946310 06272-241035

4. जी.डी. टिवरेवाल व्यय प्रेक्षक – 2 8544142917 06272-241031

5. श्रीमती कृति गुप्ता
व्यय प्रेक्षक मधुबनी 8544142904 06272-241032

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…