Home Featured 6 से 18 मई तक होने वाले महारुद्र यज्ञ केलिए भूमिपूजन यज्ञ का आयोजन।
April 14, 2019

6 से 18 मई तक होने वाले महारुद्र यज्ञ केलिए भूमिपूजन यज्ञ का आयोजन।

दरभंगा: जिले के बहेड़ी प्रखंड के लोरिक धाम वनडिहुली में आगामी छह मई से 18 मई तक होने वाले आठवें लोरिक महोत्सव एवं पांचवें महारुद्र यज्ञ के लिए रविवार को भूमि पूजन यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित जी महंत कौशल किशोर दास जी महाराज ने यजमान रामानंद यादव सपत्निक एवं अर्जुन यादव सपत्निक को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि संवत ढंग से आगामी महायज्ञ के लिए भूमि पूजन कार्य संपन्न करवाया। भूमि पूजन यज्ञ कार्यक्रम में लोरिक ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष यादव, प्रार्थना कर्ता राम दयाल महतो, राजीव कुशवाहा, ललित यादव, हरिमोहन यादव, प्रेम लाल यादव, राम बहादुर यादव, उगंत यादव, प्रमोद यादव, प्रकाश यादव, सिकंदर यादव, सिया मंडल, राम उदगार यादव, सूरत यादव, सरपंच रामकुमार यादव, श्रवण यादव आदि दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…