Home Featured तेंदुए के हमले से आधा दर्जन घायल, एक को गम्भीर स्थिति में डीएमसीएच में किया गया रेफर।
April 15, 2019

तेंदुए के हमले से आधा दर्जन घायल, एक को गम्भीर स्थिति में डीएमसीएच में किया गया रेफर।

देखिये एक्सक्लूसिव वीडियो भी

देखिये एक्सक्लूसिव वीडियो भी👆

दरभंगा कार्यालय:- दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से लगे मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के चिचड़ी गांव में सोमवार की सुबह करीब आठ बजे तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला से कोहराम मच गया। इससे वहां अफरातफरी मच गयी। ग्रामीण जान बचा कर इधर-उधर भागने लगे। इसमें करीब आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गये। सभी ग्रामीणों को इलाज के लिए सिंहवारा पीएससी में भर्ती कराया गया है। यहां चिकित्सकों ने 52 वर्षीय राजेंद्र सहनी को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच रेफर कर दिया। तेंदुआ ने राजेंद्र पर पीछे से हमला कर दिया था।
घायल राजेंद्र ने बताया कि घर से एक किलोमीटर की दूरी पर एक पोखर है जिसमें मछली मारी जा रही थी। साइकिल से वह वहीं जा रहा था रास्ते में पीछे से तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। इसके बाद तेंदुआ आसपास के घरों में घुस गया। इलाके में अफरातफरी मच गयी। सब लोग इधर-उधर भागने लगे। घायलों को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए सिंहवारा पीएसी ले जाया गया।
बाद में ग्रामीणों ने एकजुट होकर तेंदुआ को घेर कर मार दिया। मरा हुआ तेंदुआ भी इलाके में लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गया। उसे देखने केलिए भीड़ जुटने लगी।
उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को अपने कब्जे में में लेकर पोस्टमार्टम केलिए पशु चिकित्सालय मुज़फ्फ़रपुर भेज दिया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…