Home Featured दो करोड़ रोजगार देने का वादा करके मोदी ने नोटबन्दी से छीन लिए डेढ़ करोड़ रोजगार: तेजस्वी।
April 16, 2019

दो करोड़ रोजगार देने का वादा करके मोदी ने नोटबन्दी से छीन लिए डेढ़ करोड़ रोजगार: तेजस्वी।

देखिये तेजस्वी के भाषण का वीडियो भी।

देखिये तेजस्वी के भाषण का वीडियो भी👆

दरभंगा: मोदी जी ने वादा किया था कि प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए आएंगे। दो करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। लेकिन नोटबंदी से डेढ़ करोड़ लोगों का रोजगार छिन गया। मोदी जी कहते हैं कि हम चौकीदार हैं। अगर चौकीदार गलती करेगा तो देश, राज्य व दरभंगा की जनता सजा देने का काम करेगी, क्योंकि यहां की जनता थानेदार है।
उपरोक्त बातें बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कही। वे मंगलवार को बहादुरपुर प्रखंड की बरुआरा पंचायत के दुर्गास्थान प्रांगण में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनता से भावनात्मक रूप में इंसाफ की गुहार करते हुए कहा कि एक बीमार पिता से उसके बेटे को मिलने तक नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है। आरक्षण खतरे में है। हम सभी लोगों की जिम्मेवारी बनती है कि संविधान विरोधी व आरक्षण विरोधी लोगों से मुकाबला कर अपने संविधान और देश को बचाएं। यह चुनाव किसी व्यक्ति विशेष के जीतने का नहीं है। यह किसी पार्टी या गठबंधन को भी जिताने का चुनाव नहीं है। यह देश के संविधान और आरक्षण को बचाने का चुनाव है। भाजपा देश में नागपुरिया कानून को लागू करना चाहती है। आज संविधान है तो आप और हम हैं। तेजस्वी ने कहा कि उनके पिता को साजिश कर जेल भेजा गया है। अगर बीजेपी वाले सोचते होंगे कि लालू जी को जेल भेजकर मकसद में कामयाब हो जाएंगे तो उनके बेटे अभी बाहर है। वह कभी ऐसा नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने कहा कि अब्दुल बारी सिद्दीकी को हम लोगों ने सोच-समझकर टिकट दिया है। इसलिए इनको यहां से जिताकर हमारे पिताजी को छुड़ाएं। सभा को दरभंगा से महागठबंधन प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी, विधायक ललित यादव, विधायक भोला यादव, राजद जिला अध्यक्ष राम नरेश यादव, युवा जिला अध्यक्ष मो. कलाम, सुनीति रंजन दास, जंगी यादव, ओमप्रकाश खेड़िया, धर्मशीला देवी आदि ने संबोधित किया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…