Home Featured पहले चरण के मतदान और दूसरे चरण के रुझान से दिल्ली की सत्ता परिवर्तन की ओर: मनोज झा।
April 17, 2019

पहले चरण के मतदान और दूसरे चरण के रुझान से दिल्ली की सत्ता परिवर्तन की ओर: मनोज झा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में चार सीटों पर हुए मतदान व द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव के नतीजों में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है। बिहार की जनता ने जो संदेश दिया है उससे स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली परिवर्तन की राह पर चल पड़ा है। अनिल अंबानी के चक्कर में किसानों और बेरोजगारों को हाशिये पर रखने वाले प्रधानमंत्री को जनता पहचान चुकी है। देश सीने की चौड़ाई से नहीं, दिल से चलता है।
ये बातें राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद मनोज झा ने बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विपक्ष में यदि कोई खड़ा है तो वो है उनका 2014 का घोषणा पत्र। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार की बात नही करते, खेतिहर समाज की संकट की बात नही करते एवं बेटी बचाओ की बात नहीं करते हैं। इस बार के चुनाव में एकतरफ है संविधान तो दूसरी तरफ है नागपुर वालों के संघ का विधान। उन्होंने कहा कि जनता जान चुकी है कि अफगानिस्तान से उड़ा जहाज अचानक से पाकिस्तान में क्यों उतरा? उन्होंने कहा कि अजित डोभाल के बेटे का बिजनेस सेट करने की बात जनता बखूबी जान चुकी है।
सांसद ने कहा कि राजद ने घोषणा पत्र नहीं, अपना प्रतिबद्धता पत्र जारी किया है। संविधान और आरक्षण को महफूज रखने के अलावे जातिगत अनुपात में आरक्षण देने की व्यवस्था होगी। आंगनबाड़ी,सेविका, रसोइया को समायोजित किया जाएगा। अंगीभूत कॉलेजों व विद्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाएगा। सांसद श्री झा ने कहा कि दरभंगा में महागठबंधन के प्रत्याशी की जीत की अपील की। राजद नेता फातमी के इस्तीफे पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि पार्टी में उन्हें हमेशा उचित सम्मान मिला। इस्तीफा देकर उन्होंने अपना रास्ता स्वयं तय किया है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…