Home Featured देवहर समुदाय के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की लड़ेंगे लड़ाई: सिद्दीकी
April 18, 2019

देवहर समुदाय के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की लड़ेंगे लड़ाई: सिद्दीकी

दरभंगा कार्यालय:-देवहर समुदाय विकास समिति के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुमार गौरब के अध्यक्षता में महागठबंधन के घटक दलों की बैठक गुरुवार को नौडेगा स्थित बैधनाथ यादव के बाबा गाछी में हुई।बैठक में भारी संख्या में महागठबंधन के नेताओं व समर्थक मौजूद थे। बैठक में महागठबंधन प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्धकी एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के विधान पार्षद पुत्र संतोष मांझी ने भी सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्धकी ने कहा कि समाज के हर तबके के विकास के लिए उनकी गठबंधन लड़ाई लड़ रही हैं। जिस प्रकार से देश में आरक्षण एवं देश का संविधान खतरे में है उसी प्रकार समाज के गरीब,किसान,मजदूर व वंचित वर्गों का अधिकार भी खतरे में है। सिद्धकी ने कहा कि देवहर समुदाय सामाजिक धाराओं से काफी पीछे है। जीतने के बाद वे देवहर समुदाय के हित में लड़ाई लड़ेंगे।उनकी राजनीतिक हक के लिए राजनीति में प्रतिनिधित्व की लड़ाई लड़ने का काम करेंगे। उन्होंने देवहर समुदाय विकास समिति के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुमार गौरव की तारीफ करते हुए कहा कि इनके जैसे नौजवान समाज को जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस समाज में डॉ कुमार गौरव जैसे नौजवान होंगे उनके समाज को वाजिब हक मिलकर ही रहेगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के विधान पार्षद पुत्र संतोष मांझी ने कहा कि वे महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में वे 2 दिनों तक चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन बिहार के सभी सीट जीतने जा रही है। वही अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ कुमार गौरव ने कहा कि वह अपने जाति एवं अन्य समाज के लोगों को महागठबंधन के पक्ष में मतदान के लिए आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने भी कहा कि संविधान एवं समाज को बचाने के लिए देश के मौजूदा सत्ता को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।सभा को पूर्व विधायक हरे कृष्ण यादव,राजद नेता गंगाराम गोप, रामविलास यादव, हरिमोहन यादव,रालोसपा जिला अध्यक्ष राजीव कुशवाहा, देव कांत राय,देवहर समुदाय के नेता गोपाल लाल देव,कांग्रेस नेता मनोज लालदेव,महानंद कुमार देव,सत्यनारायण लाल देव,लाल बहादुर लाल,विजय कुमार देव, राजद नेता पवन कुमार पासवान, देवराज महतो,संजय लाल देव, पिंटू लाल देव,समिति सदस्य रेखा देवी,रीता देवी समेत दर्जनों लोगों ने भी संबोधित किया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…