Home Featured मैदान में उतरने से पहले ही पूरी तरह बिखर चुका है महागठबन्धन: सुशील मोदी।
April 19, 2019

मैदान में उतरने से पहले ही पूरी तरह बिखर चुका है महागठबन्धन: सुशील मोदी।

देखिये सुशील मोदी के संबोधन का वीडियो भी।

देखिये सुशील मोदी के संबोधन का वीडियो भी👆
दरभंगा: उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए को कोई टक्कर ही नहीं है। मैदान में उतरने से पहले ही महागठबंधन पूरी तरह से बिखर चुका है। महागठबंधन की अगुवाई कर रहे राजद में दो फाड़ हो गया है। वे शुक्रवार को हनुमाननगर प्रखंड के डीहलाही स्थित दुर्गा मंदिर मैदान में एनडीए की सभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी ने अपने कार्यकाल में जितना काम किया है, उतना काम कांग्रेस व उसका गठबंधन तीन जन्मों में भी नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कांग्रेस की तरह दुनिया के सामने रोते नहीं हैं। वो दुश्मनों को उसके घर में घुसकर मारते हैं।
लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा कि दो चरणों के चुनाव में रुझान से स्पष्ट हो गया है कि एनडीए की भारी बहुमत से सरकार बनेगी। केन्द्र की मोदी सरकार ने एक ओर देश व अंतरिक्ष की सुरक्षा की दिशा में मजबूत दावेदारी पेश की है तो दूसरी ओर आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों का नि:शुल्क इलाज का भी प्रबंध किया है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…