Home Featured प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, नाकेबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग।
April 20, 2019

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, नाकेबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए जिला पुलिस अभी से ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने में जुट गई है। शनिवार को नगर एसपी योगेंद्र कुमार नेतृत्व में शहर की नाकेबंदी कर सघन चेकिग अभियान चलाया गया। दिल्ली मोड़ पर सीमावर्ती क्षेत्र से आने वाली तमाम वाहनों को रोका गया और सामानों को चेक गया। हालांकि, अभियान दौरान ऐसा कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला जिसकी खोज में पुलिस जुटी थी। बहरहाल, लाव-लश्कर के साथ चलाए गए अभियान से हड़कंप मचा रहा है। लेहरियासराय से लेकर दिल्ली मोड़ तक लहेरिया कट बाइक सवार नजर नहीं आए। चौक-चौराहों पर देर रात तक हुलड़बाजी करने वालों पर भी असर दिखा। इसका परिणाम रहा है कि नगर थाने क्षेत्र के सर्वे कार्यालय परिसर, आयकर चौक, दरभंगा स्टेशन, दरभंगा टावर चौक आदि जगहों पर देर राम में सुनसान बना रहा। एक दिन पहले ही दरभंगा टावर से आठ और श्याम मंदिर के पास चार लोगों को नशे के हालत में गिरफ्तार किया गया था। इससे नशेड़ियों में भी हड़कंप मचा रहा। रोक-टोक अभियान के तहत सभी वाहन चालकों को रोका जाता था और नाम-पता का भी सत्यापन कराया जा रहा था। दिल्ली मोड़ पर काफी देड़ तक चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़े वाहनों को रोककर चेक किया और तालाशी ली गई। हालांकि, कुछ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन, मुख्यालय के आदेश के तहत की कार्रवाई का किसी ने विरोध करने की कोशिश नहीं की। नगर एसपी कुमार ने बताया यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। इस संबंध में सभी थानेदारों को विशेष निर्देश दिया गया है। अगर कोई लापरवाही करते पाए गए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा 25 अप्रैल को दरभंगा राज मैदान में प्रस्तावित है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…