Home Featured निःशक्त है मन से सशक्त: अभ्युदय शरण।
April 21, 2019

निःशक्त है मन से सशक्त: अभ्युदय शरण।

दरभंगा कार्यालय :- लोकसभा आम निर्वाचन, 2019 के अवसर पर दिव्यांगजनों के संवेदीकरण एवं मतदान में उनकी अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जागरूकता अभियान के तहत स्वीप कोषांग, दरभंगा के द्वारा नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में दिव्यांगजनों के बीच एथेलेटिक्स जैसे 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, गोला प्रक्षेपण, चक्का प्रक्षेपण, भाला प्रक्षेपण, ट्राई साईकिल दौड़ आदि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 दिव्यांगजन प्रतिभागी ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभ्युदय शरण, राज्य दिव्यांग आइकॉन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ गुब्बारा गुच्छा उड़ाकर डॉ. कारी प्रसाद महतो, उप विकास आयुक्त, संध्या सुरभी, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग, विजय पंडित, जिला खेल पदाधिकारी, दरभंगा एवं अभ्युदय शरण के द्वारा किया गया।
उप विकास आयुक्त ने वैसे दिव्यांगों जो 14-दरभंगा एवं 23-समस्तीपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता हैं, वे 29 अप्रैल को अपना मतदान अवश्य करें, का आग्रह किया तथा उनके लिए मतदान केन्द्रों पर सुगम रैम्प, सुगम शौचालय, पानी आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। उनके लिए मतदान केन्द्रो पर ग्रीन कोरिडोर की भी व्यवस्था रहेगी ताकि किसी भी दिव्यांगजन को मतदान केन्द्र पर कतार में नही लगना पड़ेगा, वे मतदान केन्द्रों पर बेरोकटोक पहुँचकर सीधा अपना मतदाधिकार का प्रयोग कर सकते है। दिव्यांगजन, मतदान में सुविधा के लिए अपने परिवार के 14 वर्ष से कम उम्र के एक सदस्य को अपने साथ मतदान केन्द्र पर ले जा सकते है।
अभ्युदय शरण, राज्य दिव्यांग आइकॉन ने कहा कि निःशक्त नही, बल्कि निःशक्त, सशक्त हैं मन से। अतः 29 अप्रैल को सभी दिव्यांगजन अपना मतदान अवश्य करें।
संध्या सुरभी, नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग ने जागरूकता अभियान में दिव्यांगजनो को जानकारी दी कि आप सभी के लिए मतदान की प्रक्रिया सहज एवं सुगम हो, इसकी समुचित व्यवस्थाएँ की गई है। आप सभी के लिए मतदान केन्द्रों पर सेल्फी पॉइन्ट की भी व्यवस्था की गई है। सभी मतदान के बाद सेल्फी लेकर अवश्य अपलोड करें तथा राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
जागरूकता अभियान कार्यक्रम का सफल संचालन रवीन्द्र सिंह के द्वारा की गई।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…