Home Featured लोरिक धाम को पर्यटन स्थल बनाने के तेजस्वी के वादे से बहेड़ी के लोगों में छलका उत्साह।
April 23, 2019

लोरिक धाम को पर्यटन स्थल बनाने के तेजस्वी के वादे से बहेड़ी के लोगों में छलका उत्साह।

देखिये तेजस्वी के संबोधन का वीडियो भी

देखिये तेजस्वी के संबोधन का वीडियो भी👆

दरभंगा: दरभंगा लोकसभा के महागठबन्धन के प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी के समर्थन में तेजस्वी यादव ने बहेड़ी में एक बड़ी घोषणा की है। बनडूहली के लोरिक मैदान में श्री यादव ने कहा कि वीर लोरिक की भूमि को वे नमन करते हैं और यदि उनकी सरकार बनती है तो लोरिक धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
ज्ञात हो कि लोरिक धाम में प्रतिवर्ष लोरिक उत्सव मनाया जाता है। लोरिकधाम स्थानीय लोगो की भावना से जुड़ा मुद्दा भी है। जब तेजस्वी ने यह घोषणा की तो पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। रालोसपा जिलाध्यक्ष राजीव कुशवाहा ने बताया कि यदुवंशी वीर लोरिक की स्मृति में लोरिक धाम में प्रतिवर्ष लोरिक उत्सव के आयोजन का उनलोगों का जो प्रयास हुआ, वह आज एक मुकाम पर पहुंचता नजर आ रहा है। तेजस्वी यादव की घोषणा ने समस्त बहेड़ी सहित दरभंगा के लोगो मे नये उत्साह का संचार कर दिया है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…