Home Featured भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए माले ने अब्दुलबारी सिद्दिकी को दिया समर्थन।
April 23, 2019

भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए माले ने अब्दुलबारी सिद्दिकी को दिया समर्थन।

दरभंगा कार्यालय:-भाजपा भगाओ लोकतंत्र बचाओ नारा के साथ मंगलवार को बहादुरपुर पंचायत के कर्पूरी आश्रम में भाकपा(माले) समर्थित महागठबंधन उम्मीदवार अब्दुलबारी सिद्दिकी के समर्थन में आज चुनावी सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता  भाकपा(माले) जिला स्थायी समिति सदस्य नंद लाल ठाकुर, उमेश साह ने संयुक्त रूप से किया।

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) के वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने कहा कि आज देश पर फासीवादी शासन हावी हो गया है। जनता के अधिकारों पर हमला हो रहा है। संविधान को तहस-नहस कर रही है।
उन्होंने कहा कि अब जनता को जबाब देने का समय आ गया है। और जनता मोदी सरकार को मुहतोड़ जबाब देगी, सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी। उन्होंने महागठबंधन के उम्मीदवार अब्दुलबारी सिद्दिकी के पक्ष में वोट देने की अपील की।

वही खेग्रामस के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान ने कहा कि गाँव-गाँव मे मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों को ठगने का काम किया है। आज तक किसी के खाता में 15 लाख रुपया नहीं दिया और पुंजिपतियों को करोड़ो-करोड़ रुपया माफ करने का काम किया है। अब ऐसे सरकार की जरूरत नहीं है। और उन्होंने महागठबंधन को वोट देने की अपील की।

वही अध्यक्षता करते हुए नंद लाल ठाकुर ने कहा कि इस बार मोदी सरकार को सबक सिखाया जाएगा। और महागठबंधन उम्मीदवार अब्दुलबारी सिद्दीकी को वोट देने की अपील की।

सभा को भाकपा(माले) जिला कमिटी प्रो कल्याण भारती, हरि पासवान, गजेंद्र नारायण शर्मा, भोला पासवान, गणेश महतो,पप्पू पासवान, आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, प्रो हृषिकेश झा, किसुन पासवान, राजेन्द्र राम, रविन्द्र नाथ ठाकुर, कामेश्वर पासवान,अनिरुद्ध पासवान,सीता देवी सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…