Home Featured महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष भाकपा(माले) ने निकाला जनसंपर्क यात्रा
April 24, 2019

महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष भाकपा(माले) ने निकाला जनसंपर्क यात्रा

दरभंगा कार्यालय:-भाजपा भगाओ-लोकतंत्र बचाओ, मोदी हराओ- महागठबंधन जिताओ नारा के साथ भाकपा(माले) महानगर कमिटी के बैनर तले लहेरियासराय पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर , हजमाचौक , दारुभट्टी चौक होते हुए उर्दू, नीम चौक होते हुए दरभंगा टावर पर सभा मे आकर तब्दील हो गया। जनसंपर्क यात्रा का नेतृत्व भाकपा(माले) के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी पासवान, इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, प्रो कल्याण भारती, महानगर सचिव सदीक भारती, भूषण मंडल, आइसा राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, जिला सचिव विशाल माझी, ऐपवा नेता साधना शर्मा, शनिचरी देवी, रसीदा खातून, इनौस नेता रंजीत राम में किया। वही दरभंगा टावर पर सभा की अध्यक्षता भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य सह आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र को बर्बाद किया जा रहा है।फांसीवाद हावी हो गया है। फांसीवादी शक्ति को हराने के लिए देश के सभी आम नागरिक को एक होना पड़ेगा।
वक्ताओं में ने कहा कि आज देश मे साम्प्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। और दरभंगा की इस बार कामयाब होगी।
वक्ताओं ने कहा कि आज दरभंगा में जनता की सेवा करने वाले नेता की जरूरत है। और वो उम्मीदवार अब्दुलबारी सिद्दीकी हैं। आज दरभंगा जिला के मतदाता को सही उम्मीदवार चुनने की जरूरत है।
जनसंपर्क यात्रा में प्रो कामेश्वर पासवान, केशरी कुमार यादव, सोनू यादव, गुलाम अंसारी, मोजिम, राजू कर्ण, शत्रोहन पासवान,हसिना खातून, मोहन पासवान, मनोज कुमार साह, अमित कुमार मंडल, रीता साह, रानी शर्मा, सौरव कुमार, मोहम्मद सहाबुद्दीन सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…