Home Featured मतदान संचालन प्रक्रिया को नियंत्रित करने केलिए नियंत्रण कक्ष स्थापित।
April 26, 2019

मतदान संचालन प्रक्रिया को नियंत्रित करने केलिए नियंत्रण कक्ष स्थापित।

प्रतिनियुक्त कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।

दरभंगा-लोक सभा आम निर्वाचन, 2019 के अवसर पर दरभंगा जिला में दिनांक 29 अप्रैल 2019 को निर्धारित मतदान के संचालन कार्य का नियंत्रण करने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त प्रभारी पदाधिकारी/कर्मी को आज प्रशिक्षण दिया गया ताकि वे अपने कर्त्तव्यां का निर्वह्न सुगमता पूर्वक निष्पादित कर सकें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि नियंत्रण कक्ष का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला नियंत्रण कक्ष में संपूर्ण मतदान संचालन कार्य का पंजी में विधिवत् संधारित करना आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि कार्य करने में सुविधा एवं स्पष्टता हेतु विधानसभावार पदाधिकारी/कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्धारित समय पर योगदान देकर आवंटित कार्यो का निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी को पहले यह जानना जरूरी है कि समस्या क्या है और उसका समाधान किसके द्वारा किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ई.वी.एम./वी.वी.पैट में खराबी होने की शिकायतें प्राप्त होने पर तत्क्षण बी.डी.ओ./सहायक निर्वाची पदाधिकारी को सूचित किया जाना है। अगर किसी मतदान केन्द्र से मारपीट या अनियमिता की शिकायत आती है तो तत्क्षण संबंधित एसडीओ/एसडीपीओ/एसएचओ/सेक्टर दण्डाधिकारी को सूचित किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष में मतदान केन्द्रवार पंजी संधारित की जाय एवं सभी सूचनाओं को संकलित की जाये। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को पोलिंग पार्टी सामग्री प्राप्त कर मतदान केन्द्र के लिए प्रस्थान करेंगे। नियंत्रण कक्ष में उनके मतदान केन्द्र पर पहुँचने की सूचनाएँ प्राप्त कर पंजी में संधारित करनी है। वहीं दिनांक 28/04/2019 को पीसीसीपी को डिस्पैच किया जायेगा। इनके संबंधित मतदान केन्द्र पर पहुँचने एवं संबंधित पीठासीन पदाधिकारियों को ई.वी.एम./वी.वी.पैट हस्तगत कराये जाने की सूचना पंजी में संधारित की जायेगी। अगर कोई पोलिंग पार्टी या पी.सी.सी.पी. मतदान केन्द्र पर नहीं पहुँचता है तो उसके कारणों को पता कर उन्हें आवंटित मतदान केन्द्र पर शीघ्रताशीध्र पहुँचने हेतु निर्देशित किया जायेगा।
इसके बाद वरीय प्रभारी पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त द्वारा नियंत्रण कक्ष में सूचनाएँ संकलित करने एवं पंजी संधारित करने के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस प्रशिक्षण में डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, डी.डी.सी. डॉ. कारी प्रसाद महतो, डी.पी.आर.ओ. श्री सुशील कुमार शर्मा, डी.पी.ओ.(आई.सी.डी.एस.) श्रीमति अलका अम्रपाली, एस.डी.पी.जी.आर.ओ. श्री संजय सिंह, ओ.एस.डी. श्री पुष्पेश कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्रीमति संध्या सुरभि, सहायक आई.टी. प्रबंधक श्रीमति पूजा, सभी प्रतिनियुक्त सी.डी.ओ.पी., महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…