Home Featured बेबसी और डर के कारण भाजपा के साथ हैं नीतीश, 23 मई के बाद बदल लेंगे रास्ता: मनोज झा।
April 26, 2019

बेबसी और डर के कारण भाजपा के साथ हैं नीतीश, 23 मई के बाद बदल लेंगे रास्ता: मनोज झा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मजबूरी में एनडीए में है। 23 मई को लोकसभा के चुनाव परिणाम के बाद जैसी ही परिस्थिति बदलेगी मुख्यमंत्री भी अपना रास्ता बदल लेंगे। ये बातें राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सांसद मनोज झा ने शुक्रवार को दरभंगा में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। कहा कि नीतीश कुमार रास्ता बनाने में भी लगे हैं। रास्ता किस ओर जाएगा पूछने पर कहा कि मीडिया इसका पता लगाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए झा ने कहा कि पीएम देश में नफरत का बीज बोने में लगे हैं। बेरोजगारों को रोजगार नहीं देकर राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं। किसानों का उत्थान, महिलाओं को सुरक्षा देना, बेरोजगारों को रोजगार देना सही में राष्ट्रवाद है। महागठबंधन के लोग वंदे मातरम दिल में लेकर चलते हैं। भाजपा में तो वंदे संघ वाले लोग हैं। कहा कि देश ने सबसे अधिक जवानों को इस सरकार के कार्यकाल में खोया है। प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना होगा। साथ ही पुलवामा में सुरक्षा में हुई चूक की माफी देश से मांगनी होगी। 2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम की ओर से जितने वादे किए गए थे उसमें से एक भी पूरा नहीं किया गया। इस चुनाव में जनता एनडीए को जुमलेबाजी का हिसाब दे देगी।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…